1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भारी बारिश से दरभंगा में स्कूल-अस्पताल और सड़कें डूबीं, घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी, तालाब बना कलेक्ट्रेट परिसर; VIDEO

भारी बारिश से दरभंगा में स्कूल-अस्पताल और सड़कें डूबीं, घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी, तालाब बना कलेक्ट्रेट परिसर; VIDEO

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 05, 2023 05:25 pm IST,  Updated : Jul 05, 2023 05:26 pm IST

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH के आपातकालीन विभाग, औषधि विभाग, शिशु रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग सहित पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। जलजमाव की वजह से इलाज कराने पहुंचे मरीज, उनके परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मी को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

darbhanga rainfall- India TV Hindi
उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल जलमग्न Image Source : INDIA TV

दरभंगा: मंगलवार देर रात से हो रही झमाझम बारिश ने दरभंगा नगर निगम के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है। मानसून की बारिश से जहां एक तरफ लोगों को राहत मिली है। वहीं तरफ नगर निगम सहित उसके अधिकांश वार्ड जलमग्न हो गया है। सभी वार्डों की सड़कों पर 1 से 2 फीट पानी भर जाने से कई लोगों के घरों में नाली का गंदे पानी घुस गया है जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय लोग निगम प्रशासन से पम्प लगा कर पानी निकासी का गुहार लगा रहे हैं।

DMCH सहित पूरा शहर हुआ जलमग्न

दूसरी तरफ उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH के आपातकालीन विभाग, औषधि विभाग, शिशु रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग सहित पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। जलजमाव की वजह से इलाज कराने पहुंचे मरीज, उनके परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मी को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में चारों तरफ जलजमाव होने के कारण नाले का गंदा पानी आपातकालीन विभाग, औषधि विभाग, शिशु रोग विभाग सहित कई वार्डों में घुस गया है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।

देखें वीडियो-

नाली और सड़क का अंतर हुआ खत्म
दरभंगा नगर निगम कार्यालय के ठीक बगल में रहने वाले अजय मोहन प्रसाद के घर में पानी प्रवेश कर गया है। उनकी माने तो देर रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण उनके घरों में दो फिट पानी घुस गया है। अचानक पानी प्रवेश कर जाने के कारण घर में नीचे रखा सारा सामान बर्बाद हो गया है। सबसे बड़ी समस्या खाना बनाने की हो गई है। इस गंदे पानी के बीच कैसे लोग बाजार जाएंगे और सामान खरीदकर खाना बनाएंगे। वहीं, उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अपील किया कि पंप सेट के माध्यम से जल्द से जल्द पानी की निकासी की जाए।

दरभंगा नगर विधायक ने क्या कहा?
दरभंगा नगर के भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मानसून आने से पहले जल निकासी को लेकर लाखों-करोड़ों की योजना बनाई जाती है। इसके बाद नगर निगम के माध्यम से सफाई की खानापूर्ति कर दी जाती है जिसमें करोड़ों रुपये खर्च होते हैं लेकिन बिना सही मॉनिटरिंग के कारण सभी जगह जलजमाव हो जाता है। अगर नगर निगम थोड़ा ध्यान देगा कि किस जगह के कारण जलजमाव होता है। अगर उसे क्लियर कर देगा तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों की सरकार में थे और बाढ़ आई थी उस वक्त हमलोगों ने बड़े-बड़े पंपों की नगर निगम से खरीदारी करवाई थी। वह पंप आज भी है। नगर निगम चाहेगा तो तुरंत उन पंप को चलाकर पानी को निकाल सकता है लेकिन लापरवाही के कारण यह हाल है।

(दरभंगा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।