1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कपड़े के बंडल में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कपड़े के बंडल में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2021 08:05 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 08:05 am IST

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को कपड़े के एक बंडल में अचानक विस्फोट होने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

दरभंगा रेलवे स्टेशन...- India TV Hindi
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कपड़े के बंडल में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी Image Source : SOCIAL MEDIA

दरभंगा (बिहार): दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को कपड़े के एक बंडल में अचानक विस्फोट होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। रेलवे पुलिस के अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद से आई एक ट्रेन से दरभंगा रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म से पार्सल उतार कर एक नंबर प्लेटफार्म पर रखने के क्रम में उसमें विस्फोट हुआ और पार्सल में शामिल कपड़े की एक गठरी में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद गठरी की जांच करने पर उससे एक बोतल मिला जिसमें कोई तरल पदार्थ भरा हुआ था। फॉरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी गई है। उसकी जांच के बाद ही तरल पदार्थ के बारे में कुछ का जा सकता है।

अशोक ने बताया कि कपड़े की इस गठरी को पार्सल के द्वारा मोहम्मद सुफियान नामक व्यक्ति ने सिकंदराबाद से दरभंगा भेजा था, जिसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।