1. Hindi News
  2. बिहार
  3. CM नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति है? कैश जानकर हो जाएंगे हैरान

CM नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति है? कैश जानकर हो जाएंगे हैरान

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 01, 2025 06:48 am IST,  Updated : Jan 01, 2025 06:54 am IST

बिहार के CM नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनके पास कुल कितनी संपत्ति है। नीतीश ने कैश से लेकर गोल्ड और कार आदि के बारे में भी जानकारी दी है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार।- India TV Hindi
बिहार के सीएम नीतीश कुमार। Image Source : PTI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा साझा कर दिया है। बीते 31 दिसंबर को साल के आखिर दिन सीएम नीतीश ने जानकारी दी है कि वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सिर्फ 21 हजार 52 रुपए कैश हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार अपना 9वां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

इतने रुपये डिपोजिट भी

दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ही संपत्ति का ब्योरा साझा की शुरुआत की थी। इसके तहत वे खुद भी और उनके मंत्री भी अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करते हैं। इस कारण 2024 के अंतिम दिन आज नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्रियों ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया है। नीतीश के पास 21 हजार 52 रुपए कैश हैं। इसके अलावा उनके पास एसबीआई ब्रांच में 31448 रु, संसद भवन स्थित एसबीआई ब्रांच में 3358 रुपये, जबकि बोरिंग रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 26500 डिपोजिट है।

कार और गोल्ड कितना?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है जिसकी वैल्यू 1132753 रुपये है। उनके पास एक लाख 71 हजार रुपये का स्वर्ण आभूषण है। सीएम नीतीश कुमार के पास कुल मिलाकर 16 लाख 97 हजार 741 रुपए की चल संपत्ति मौजूद है। नीतीश के पास दिल्ली में एक फ्लैट भी है, जिसका वर्तमान मूल्य 1 करोड़ 48 लाख रुपये है।

सीएम के तौर पर नीतीश कुमार का कार्यकाल-:

  • पहला कार्यकाल : 3 मार्च 2000 - 10 मार्च 2000
  • दूसरा कार्यकाल : 24 नवंबर 2005 - 24 नवंबर 2010
  • तीसरा कार्यकाल : 26 नवंबर 2010 - 17 मई 2014
  • चौथा कार्यकाल : 22 फरवरी, 2015 - 19 नवंबर, 2015
  • पांचवां कार्यकाल : 20 नवंबर, 2015 - 26 जुलाई, 2017
  • छठा कार्यकाल : 27 जुलाई, 2017 - नवंबर 2020
  • सातवां कार्यकाल : 16 नवंबर, 2020 - 2022
  • आठवां कार्यकाल : 9 अगस्त, 2022 - 28 जनवरी, 2024
  • नौवां कार्यकाल :  28 जनवरी 2024 से वर्तमान...

ये भी पढे़ं- बिहार के बीजेपी विधायक बोले- 'हारना पसंद करेंगे, लेकिन मुस्लिम का वोट नहीं चाहिए'

'भगवान करे आरजेडी का दरवाजा हमेशा बंद रहे', मंत्री संतोष सिंह का तेजस्वी पर निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।