Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Video: सीएम नीतीश ने भाई वीरेंद्र से पूछा- 'इतना कपड़ा क्यों पहना है', जवाब मिला- 'आप ही न दिए हैं भूल जाते हैं'

Video: सीएम नीतीश ने भाई वीरेंद्र से पूछा- 'इतना कपड़ा क्यों पहना है', जवाब मिला- 'आप ही न दिए हैं भूल जाते हैं'

Reported By : Nitish Chandra Edited By : Shakti Singh Published : Feb 12, 2026 01:31 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 01:31 pm IST

सीएम नीतीश कुमार ने पूछा कि इतना कपड़ा क्यों पहने हो। इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि आपने ही ये कपड़े दिए थे। इसलिए कहता हूं की समय पर दवा खाया करिए। हालांकि, इन सब के बीच आर्सेनिक पानी का मुद्दा दब गया।

Bihar Assembly- India TV Hindi
Image Source : BIHAR VIDHAN SABHA TV बिहार विधानसभा में चर्चा के दौरान नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र

बिहार विधानसभा में गुरुवार (12 फरवरी) को सीएम नीतीश कुमार और विधायक भाई वीरेंद्र के बीच मजेदार नोकझोक देखने को मिली। पटना के मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र के कपड़े पर सीएम ने सवाल पूछा कि इतना कपड़ा क्यों पहना है ? इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा, आप ही न दिए हैं भूल जाते हैं..? इसीलिए न कहता हूं समय पर दवा खाइए, नहीं खाते हैं तो भूल जाते है। इस बीच डिप्टी सीएम ने नीतीश की भावना स्पष्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की चिंता है कि कपड़ा थोड़ा कम पहनिये। इतना ठंडा थोड़े ही है, जो इतना कपड़ा पहनते हैं।

नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र की नोकझोंक के बीच बिहार विधानसभा का माहौल मजाकिया रहा। हालांकि, इस मजाक के चलते एक गंभीर मुद्दा दब गया। इस समय भाई वीरेंद्र आर्सेनिक पानी का मुद्दा उठा रहे थे।

आर्सेनिक पानी की समस्या बता रहे थे भाई वीरेंद्र

बिहार विधानसभा में जब यह घटना हुई, तब भाई वीरेंद्र आर्सेनिक पानी के मुद्दे पर बहस कर रहे थे। उनके सवाल का जवाब देते हुए संबंधित मंत्री ने कहा था कि पानी में आर्सेनिक की मात्रा ठीक है और उन्होंने टेस्ट की तारीख बताते हुए आंकड़े भी सबसे सामने रखे। हालांकि, आरजेडी विधायक इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में कई लोगों को आर्सेनिक पानी के कारण समस्या हो रही है। सीएम नीतीश को उनके साथ चलकर पानी की जांच करानी चाहिए। इससे पानी की हकीकत सामने आएगी और आम लोगों की समस्या का समाधान हो सकेगा।

स्पीकर ने दबा दिया मुद्दा

भाई वीरेंद्र अपनी बात कह रहे थे। इसी बीच विधानसभा स्पीकर ने उन्हें रोक दिया और कहा कि माननीय सदस्य गण अगर आपकी तबीयत ठीक है तो बैठ जाइए। जनता का सरकार देख लेगी।  डॉ. प्रेम कुमार की यह बात सुनकर सदन में मौजूद विधायक हंसने लगे और आर्सेनिक पानी का मुद्दा वहीं खत्म हो गया। बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, दरभंगा, सीतामढ़ी, लखीसराय, गोपालगंज, पूर्वी/पश्चिमी चंपारण जिले में आर्सेनिक पानी की समस्या सबसे ज्यादा है। इसकी वजह से कैंसर और दिल से जुड़े कई तरह के रोग हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

'मुझे उर्दू में क्यों पढ़ाई किताब?', मशहूर टीचर गुरु रहमान को ऑफिस में घुसकर दी गोली मारने की धमकी, CCTV फुटेज आया सामने

बिहार में 46 हजार शिक्षकों की भर्ती, मार्च में जारी होगा चौथे चरण का विज्ञापन, 9-12 तक के शिक्षकों के सबसे ज्यादा पद खाली

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement