1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गुलदस्ता, चादर लेकर इधर-उधर झांकते रहे आरजेडी नेता, हाथ हिलाते हुए निकल गए नीतीश; देखें वीडियो

गुलदस्ता, चादर लेकर इधर-उधर झांकते रहे आरजेडी नेता, हाथ हिलाते हुए निकल गए नीतीश; देखें वीडियो

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 01, 2023 06:37 pm IST,  Updated : Nov 01, 2023 06:37 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल के नेता शक्ति सिंह यादव उस समय अपने कार्यकर्ताओं के बीच झेंप गए जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला उनके सामने से गुजर गया और वे गुलदस्ता और चादर लिए स्वागत के लिए खड़े रह गए।

nitish kumar, shakti singh yadav- India TV Hindi
शक्ति सिंह यादव के सामने से गुजरता सीएम नीतीश का काफिला Image Source : इंडिया टीवी

नालंदा:  कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो मन को पूरी तरह से झकझोर कर रख देती है। जब आप पूरे मन से किसी के स्वागत की तैयारी करते हैं और वो शख्स आपको कोई भाव ही नहीं देता है। उस शख्स के पास आपके लिए एक मिनट का भी वक्त नहीं होता है। तो फिर दिल को बड़ी ठेस लगती है।  फिर आपके मन पर जो बीतती है उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसा ही बीता है राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के साथ। शक्ति सिंह यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत के लिए हाथ में गुलदस्ता और चादर लिए सड़क पर मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब मुख्यमंत्री का काफिला वहां से गुजरा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ हिलाते हुए वहां से निकल गए। शक्ति सिंह यादव ने अभिवादन तो किया लेकिन फूलों का गुलदस्ता और चादर उनके हाथ में ही रह गया। मुख्यमंत्री वहां रुके तक नहीं। 

शक्ति सिंह यादव के पास से गुजरे नीतीश, नहीं रुके

दरअसल, तेजस्वी यादव के करीबी और आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव अपने गृह क्षेत्र नालंदा के हिलसा में समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत में खड़े थे। शक्ति सिंह यादव के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे। शक्ति यादव के हाथ में गुलदस्ता और चादर भी था। उन्होंने सोचा था कि सीएम नीतीश को रोक कर उनका अभिनंदन करेंगे। सीएम नीतीश का काफिला शक्ति सिंह यादव के बिल्कुल सामने से गुजरा भी। नीतीश कुमार ने उन्हें देखा भी लेकिन कार से ही हाथ जोड़ लिया और काफिला आगे बढ़ गया। 

अब बीजेपी के नेता उड़ा रहे मजाक

नीतीश कुमार की गाड़ी सामने आते ही शक्ति सिंह यादव उनकी ओर बढ़े भी लेकिन नीतीश कुमार हाथ जोड़ते हुए निकल लिए। उनकी गाड़ी की रफ्तार भी धीमी नहीं हुई। शक्ति सिंह यादव की पूरी तैयारी धरी की धरी रह गई। उनके साथ बड़ी तादाद में कार्यकर्ता भी थे। जब नीतीश का काफिला नहीं रुका तो बेचारे राजद प्रवक्ता झेंप गए। अब बीजेपी के नेता इस पूरे घटनाक्रम पर चुटकी ले रहे हैं। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा-राजा गाड़ी में बैठकर बहार देखता रहा और वो बीच सड़क पर श्रृंगार कर राह देखता रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।