1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: बर्ड हिट से बाल-बाल बचा सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान सामने आया पक्षी

VIDEO: बर्ड हिट से बाल-बाल बचा सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान सामने आया पक्षी

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 17, 2026 07:04 pm IST,  Updated : May 17, 2026 07:18 pm IST

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर नालंदा दौरे के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय अचानक एक पक्षी उसके बेहद करीब आ गया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

helicopter, bird hit, Samrat choudhary- India TV Hindi
बर्ड हिट से बचा सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर Image Source : REPORTER INPUT

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर बर्ड हिट से बाल-बाल बच गया। सीएम नालंदा को दौरे पर थे। लैंडिंग के दौरान अचानक एक पक्षी हेलीकॉप्टर के सामने आ गया। गनीमत रहा कि वह हेलीकॉप्टर की चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हेलीकॉप्टर में सवार सीएम समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। 

Related Stories

पायलट की सूझबूझ से खतरा टला

नालंदा में सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय अचानक एक पक्षी सामने आ गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। लेकिन पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया। 

प्रत्यक्षर्शियों के मुताबिक सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित हेलीपैड पर उतर रहा था। इस दौरान एक पक्षी उड़ते हुए हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गया। यह दृश्य देखकर लोगों की सांसें थम गईं। क्योंकि बर्ड हिट से बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पायलट ने हालात को भांपते हुए सुरक्षित लैंडिंग करा दी। राहत की बात ये रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सीएम सम्राट चौधरी समेत तमाम लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

शुक्रवार को पैदल ऑफिस गए थे सीएम सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने पिछले महीने सीएम की कमान संभाली है। हाल ही में उन्होंने कैबिनेट का विस्तार भी किया है। पीएम मोदी की पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने को लेकर की गई अपील के बाद वे शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने सरकारी आवास से मंत्रिमंडल सचिवालय कार्यालय तक पैदल पहुंचे।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी कम कर दी गई है। 

यात्रा की आवश्यकता कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी विभागों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, जबकि कार्यालयों को जहां संभव हो 'वर्क फ्रॉम होम' व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से भी स्वेच्छा से सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाने की अपील की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।