Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित 2461 नए मरीज मिले, 14 और लोगों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित 2461 नए मरीज मिले, 14 और लोगों की मौत

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 21, 2020 10:47 pm IST, Updated : Aug 21, 2020 10:47 pm IST

बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2,461 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही इस घातक वायरस से पीड़ित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,17,671  हो गई।

Bihar Coronavirus Updates, Coronavirus Updates, Bihar Coronavirus, Begusarai Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 14 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 588 तक पहुंच गई है।

पटना: बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2,461 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही इस घातक वायरस से पीड़ित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,17,671  हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 14 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 588 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सूबे में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से सारण में 6, बेगूसराय में 4, गया में 2 तथा खगडिया एवं मधुबनी जिले में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

अब तक सबसे ज्यादा मौतें पटना में

बिहार में अब तक हुई कुल मौतों की बात करें तो पटना में 116, गया में 42, भागलपुर में 41, मुंगेर एवं रोहतास में 28-28, नालंदा में 25, पूर्वी चंपारण में 23, मुजफ्फरपुर, सारण एवं वैशाली में 22-22, भोजपुर में 21, बेगूसराय में 17, दरभंगा में 15, पश्चिम चंपारण एवं समस्तीपुर में 15-15 और सिवान में 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। बिहार में गुरुवार शाम 4 बजे से शुक्रवार शाम 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,461 नए मामले सामने आए। इन 2,461 नए मामलों में पटना जिले से सबसे ज्यादा 308 मामले सामने आए। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 161, पूर्वी चंपारण में 139 और मधुबनी में 134 नए मामलों का पता चला।

24 घंटे के भीतर 1.1 लाख से ज्यादा टेस्ट
इनके अलावा नए मामलों में अररिया के 116, कटिहार, नालंदा एवं सारण के 103-103, बेगूसराय के 99, पूर्णिया के 96, पश्चिम चंपारण के 79, सहरसा के 75, भागलपुर के 70 मामले शामिल हैं। शेष मामले अन्य जिलों से हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सामने आए मामलों में पटना जिला के 18,402, मुजफ्फरपुर के 5,033, भागलपुर के 4,631, पूर्वी चंपारण के 4,238, नालंदा के 4,190, कटिहार के 4,018, गया के 4,013, बेगूसराय के 4,603, रोहतास के 3,961, सारण के 3,765, मधुबनी के 3,690, पूर्णिया के 3,283 मामले शामिल हैं। बिहार में पिछले 24 घंटों के भीतर 1,12,422 नमूनों की जांच की गयी और 3678 मरीज ठीक हुए।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement