1. Hindi News
  2. बिहार
  3. CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी

CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 07, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Dec 07, 2025 04:09 pm IST

बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि राज्य में बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल यानी BISF के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजने का फैसला लिया गया है।

दिलीप जायसवाल- India TV Hindi
दिलीप जायसवाल Image Source : ANI

बिहार में केंद्र की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) के गठन पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने एक बयान में कहा कि राज्य में बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया है। यह बल केंद्र की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर बनाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों और उद्योगों को सुरक्षा प्रदान करना होगा।

"स्थापित करने के लिए उत्सुक निवेशक"

उन्होंने बताया कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से निवेशकों के बीच एक नया माहौल बना है और वे बिहार में भारी निवेश करने एवं उद्योग स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं। इस बढ़े हुए उत्साह और निवेश की संभावनाओं को देखते हुए उद्योगों को सुरक्षित माहौल देना आवश्यक है, जिसके लिए BISF का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बिहार में नई सरकार का गठन

बता दें कि नवंबर में हुए 18वें बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राज्य में बहुमत हासिल कर नई सरकार का गठन किया है। इस गठबंधन में जेडीयू, बीजेपी और अन्य सहयोगी दल (जैसे LJP-R, HAM, RLM) शामिल हैं। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

 नई सरकार में संतुलन बनाए रखने के लिए भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री के साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें विभिन्न सामाजिक वर्गों, समुदायों और क्षेत्रों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिसमें बीजेपी के 14 और जेडीयू के 8 मंत्री शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-

Indigo Crisis: सोमवार को इन रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, 18 ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे- चेक करें डिटेल्स

हवाई में हुआ दुनिया का सबसे भयानक "Kilauea" ज्वालामुखी विस्फोट, 400 मीटर ऊंचे उठे लावा-राख; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।