Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में सोनू-मोनू नाम के दो गैंगस्टर की एंट्री, जानिए कैसे अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में हुआ डबल गैंगवॉर?

बिहार में सोनू-मोनू नाम के दो गैंगस्टर की एंट्री, जानिए कैसे अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में हुआ डबल गैंगवॉर?

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Jan 24, 2025 04:37 pm IST, Updated : Jan 24, 2025 06:00 pm IST

छोटे सरकार के नाम से फेमस मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है। 48 घंटे के अंदर मोकामा में दो बार गैंगवॉर हुआ है। इस गैंगवार में सोनू-मोनू दो गैंगस्टर का नाम सामने आया है।

सोनू गैंगस्टर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोनू गैंगस्टर

बिहार का मोकामा कस्बा हमेशा से बाहुबलियों का गढ़ रहा है। छोटे-बड़े कई गैंग इस इलाके में एक्टिव हैं लेकिन भूमिहार बहुल इलाके में छोटे सरकार के नाम से अनंत सिंह फेमस हैं। गैंग्स ऑफ मोकामा में सोनू-मोनू नाम के दो नए गैंगस्टर की एंट्री हो गई है। बिहार के मोकामा में गैंगवॉर शुरु हो गई है। छोटे सरकार के नाम से जाने जाने वाले अनंत सिंह के दबदबे को चुनौती मिल रही है।

दो नए लड़कों से छोटे सरकार को मिल रही चुनौती

ये चुनौती कोई पुराना बाहुबली नहीं दे रहा है बल्कि दो नए लड़कों की तरफ से छोटे सरकार को बड़ा चैलेंज मिला है। मोकामा में 24 घंटे के अंदर दो बार शूटआउट हो चुका है। नौरंगा जलालपुर गांव में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार फायरिंग हुई है। 

सोनू सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फायरिंग की दूसरी वारदात के बाद मोकामा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह पंचमहला पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। नौरंगा जलालपुर गांव मोकामा के इसी पंचमहला थाने के अधीन आता है। 

मोकामा में लौटा गैंगवार का दौर

इसी के साथ पुलिस ने रौशन नाम के शख्स की गिरफ्तारी की है। रौशन, अनंत सिंह का समर्थक है। अनंत सिंह के सरेंडर करने के बाद भी कई सवाल उठ रहे हैं। क्या मोकामा में एक बार फिर गैंगवॉर का दौर लौट आया है? क्या सोनू-मोनू गैंग अनंत सिंह के वर्चस्व को खत्म करके मोकामा पर अपना दबदबा बनाना चाहता है।

अनंत सिंह को कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर

एक समय था, जब अनंत सिंह की तूती पूरे बिहार में बोला करती थी। उनके नाम से मोकामा में लोग कांपते थे। अनंत सिंह को मोकामा में छोटे सरकार कहा जाता है, लेकिन अब अनंत सिंह को उन्हीं के गढ़ में चुनौती मिल रही है। ये चुनौती कोई बड़ा बाहुबली नहीं दे रहा बल्कि सोनू-मोनू नाम के दो गैंगस्टर ने अनंत सिंह की नाक में दम कर रखा है। मामला इतना सीरियस हो गया है कि अनंत सिंह को आज कोर्ट में सरेंडर करना पड़ गया।

बाहुबली नेता अनंत सिंह
Image Source : FILE PHOTO बाहुबली नेता अनंत सिंह

जलालपुर गांव दो बार गोलियों से दहला

पिछले 48 घंटे के अंदर मोकामा का नौरंग जलालपुर गांव दो बार गोलियों से दहला है। पिछली वारदात से फर्क ये था कि बुधवार को फायरिंग अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई थी। इस बार फायरिंग मुकेश सिंह के घर पर हुई थी। ये वहीं मुकेश सिंह जो अपने घर पर ताला लगने की शिकायत लेकर अनंत सिंह के घर पहुंचे थे। इसके बाद जब अनंत सिंह ताला खुलवाने और सोनू-मोनू से मिलने पहुंचे थे फायरिंग हुई थी। अब एक बार फिर सोनू-मोनू ने अनंत सिंह के करीबी मुकेश के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी हैं।

इसलिए भड़का विवाद

अब पूरी कहानी ये है कि ईंट-भट्ठे के कारोबार में सोनू-मोनू का उससे पूर्व मुंशी मुकेश सिंह से विवाद हो गया। इस विवाद के बाद सोनू-मोनू ने मुकेश सिंह के घर में मारपीट की और ताला लगा दिया। वहीं, गैंगस्टर सोनू-मोनू की धमकियों के बाद मुकेश कुमार मदद के लिए अनंत सिंह के पास पहुंच गए। 

दोनों ओर से की गई फायरिंग

यहीं से मामला बड़ा हो गया। इसके बाद 22 तारीख को अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मुकेश सिंह के गांव हमजा पहुंचे और मुकेश के घर का ताला खुलवा दिया लेकिन इस दौरान सोनू-मोनू की तरफ से अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर फायरिंग कर दी गई। इसके बाद अनंत सिंह के समर्थकों ने भी सोनू-मोनू के गांव नौरंगा पहुंचकर जमकर गोलीबारी की।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement