1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव पत्नी को मनाने में कामयाब हुए, चंदा को आरजेडी ने इस सीट से दिया टिकट

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव पत्नी को मनाने में कामयाब हुए, चंदा को आरजेडी ने इस सीट से दिया टिकट

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 16, 2025 08:59 am IST,  Updated : Oct 16, 2025 09:26 am IST

मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा को राजद ने छपरा से टिकट दिया है। वह जल्द ही अपना नामांकन फाइल करेंगी।

पत्नी चंदा के साथ खेसारी लाल यादव- India TV Hindi
पत्नी चंदा के साथ खेसारी लाल यादव। फाइल Image Source : X@KHESARILY

पटनाः भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार खेसारी लाल यादव की पत्नी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, आरजेडी ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी को छपरा से टिकट दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ऐलान होना बाकी है। बताया जा रहा है कि चंदा देवी जल्द ही छपरा से नामांकन फाइल करेंगी। 

पत्नी को मनाने में कामयाब हुए खेसारी

इससे पहले खेसारी लाल यादव ने बुधवार को कहा था कि वह पत्नी चंदा को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं। पटना में मीडिया से बात करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार ने कहा था कि वह आरजेडी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। खेसारी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें। मैं पिछले चार दिनों से उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर वह मान जाती हैं, तो हम नामांकन दाखिल करेंगे अन्यथा मैं केवल प्रचार करूंगा और भैया (तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा। 

छपरा सीट पर बीजेपी की छोटी कुमारी से होगा मुकाबला

छपरा सीट से बीजेपी ने छोटी कुमारी को टिकट दिया है। आरजेडी की तरफ से खेसारी की पत्नी चंदा चुनाव मैदान में होंगी। बीजेपी छपरा सीट 2010 से लगातार जीत रही है। साल 2020 में बीजेपी के टिकट पर सीएन गुप्ता ने आरजेडी को छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार बीजेपी ने गुप्ता का टिकट काटकर छोटी कुमारी पर भरोसा जताया है। छोटी स्थानीय बीजेपी नेता हैं। 

भोजपुरी कलाकार करेंगे चुनावी रैलियां

बता दें कि बिहार चुनाव में इस बार भोजपुरी एक्टर और सिंगर चुनावी समर में दिखेंगे। लोक गायिक मैथिली ठाकुर को जहां बीजेपी ने अलीनगर टिकट दिया है। वहीं, जनसुराज के टिकट पर भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे करगहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार करते दिखेंगे तो खेसारी लाल यादव आरजेडी का प्रचार करेंगे।

 

 ये भी पढ़ेंः मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच टक्कर! सूरजभान सिंह के आरजेडी में शामिल होने के बाद मुकाबला हुआ दिलचस्प

बीजेपी ने 5 बार की विधायक का काटा टिकट तो बेटे के साथ फूट-फूटकर रोने लगी कुसुम देवी, बगावत का ऐलान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।