1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: मुंगेर के इलाके में अचानक पहुंच गए 5 मगरमच्छ, गांव के लोगों में दहशत, रेस्क्यू टीम भी नहीं कर पा रही तलाश, पढ़िए डिटेल

Bihar News: मुंगेर के इलाके में अचानक पहुंच गए 5 मगरमच्छ, गांव के लोगों में दहशत, रेस्क्यू टीम भी नहीं कर पा रही तलाश, पढ़िए डिटेल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 23, 2022 02:59 pm IST,  Updated : Sep 23, 2022 02:59 pm IST

Bihar News: वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए वहां पहुंची है। मगरमच्छ को पकड़ने का तमाशा देखने के लिए नहर के किनारे बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंच गए हैं।

Bihar News- India TV Hindi
Bihar News Image Source : FILE

Bihar News: बिहार के कई इलाकों में जमकर बारिश से हाल बेहाल हैं। इसी बी चबिहार में भागलपुर इलाके में बाढ़ के कारण गंगा नदी से भटककर महानय नदी की नहर में मगरमच्छ पहुंच गए हैं। मगरमच्छो के बारे में सूचना मिलते ही गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए वहां पहुंची है। मगरमच्छ को पकड़ने का तमाशा देखने के लिए नहर के किनारे बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम नाव की मदद से मगरमच्छों को तलाश कर रही है। 

घंटों चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गांव के लोगों की भीड़ जुटी

बिहार के भागलपुर के सीमावर्ती क्षेत्र घोरघट में बाढ़ के दौरान गंगा नदी से भटककर महानय नदी की शाखा नहर में मगरमच्छ पहुंच गए हैं। ये मगरमच्छ इंसान के साथ साथ जानवरों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। परेशान गांव वालों ने इस बात की सूचना पर वन विभाग की टीम को दी है। टीम द्वारा घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक मगरमच्छ पकड़े नहीं जा सके हैं। इसी बीच रेस्क्यू का नजारा देखने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छों का झुंड नदी नहरों में पहुंच गया

हाल के दिनों में गंगा नदी की जलस्तर में बढ़ोतरी से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ गयी थी। इसी दौरान भटककर मगरमच्छों का झुंड प्रदेश के विभिन्न नदी नहरों में पहुंच गया। आये दिन खबर मिल रही हैं कि मगरमच्छों ने किसी व्यक्ति का पैर चबा लिया तो कहीं जानवरों को अपना निवाला बना लिया। मगरमच्छ काफी ताकतवर और खतरनाक होता है। उसका शरीर काफी सख्त और धारदार होता है, जिसके चलते आस.पास के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।

पांच की संख्या में हैं मगरमच्छ

स्थानी रहवासी मो सलामुद्दीन ने बताया कि घोरघट गांव के समीप नहर में लगभग दो महीने से मगरमच्छ को देखा जा रहा है। यहां चार से पांच की संख्या में मगरमच्छ देखे गए हैं।  मगरमच्छों का साइज 10 से लेकर 7 फीट तक का है। जिसके चलते गांव के लोगों में डर का माहौल है। खासकर मछुआरों और पशुपालकों को अधिक जान का खतरा बन गया है। स्थानीय लोग भी नदी और नहर किनारे जाने से कतराने लगे हैं। हालांकि वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

लगातार चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

वन विभाग के अधिकारी सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि मगरमच्छों को पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दो माह पूर्व इन मगरमच्छों को सुल्तानगंज में गंगा नदी के किनारे देखा गया था और वहां भी रेस्क्यू किया था। हालांकि मगरमच्छों का झुंड सुल्तानगंज से गायब हो गया था। वन विभाग की पूरी टीम दो दिन से मगरमच्छों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। इस काम में लोगों की मदद भी वन विभाग की टीम को मिल रही है। पुलिस के जवान भी मदद के काम में जुटे हैं। रेस्क्यू टीम का कहना है कि जल्द ही मगरमच्छों को पकड़ने में कामयाब हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।