1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हैवानियत की सारी हदें पार, बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद काटा स्तन, गला रेत उतारा मौत के घाट; 4 गिरफ्तार

हैवानियत की सारी हदें पार, बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद काटा स्तन, गला रेत उतारा मौत के घाट; 4 गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 31, 2023 07:25 am IST,  Updated : Dec 31, 2023 08:40 am IST

बिहार के नवादा में एक बुजुर्ज महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 60 वर्षीय महिला के स्तन काटने और उसका गला काटने से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार के नवादा के रूंह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ज महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 60 वर्षीय महिला के स्तन काटने और उसका गला काटने से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना 25 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार को चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ बुजुर्ग महिला से गैंगरेप और हत्या के मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुनील यादव, विपिन यादव, पिंटू यादव और निरंजन यादव के रूप में की गई है। पांचवां आरोपी कारू यादव अभी भी फरार है। 

रिश्तेदार से मिलने आई थी महिला

नवादा के सदर एसडीपीओ अजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता गया जिले के जहाना गांव की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ नवादा में अपने रिश्तेदार से मिलने आई थी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को ट्रेन से नवादा पहुंचने के बाद जब वह सड़क पर इंतजार कर रही थी, तो उसका पति अपना मोबाइल फोन रिचार्ज करने के लिए पास की दुकान पर गया था। चूंकि उसी समय एक शवयात्रा चल रही थी, इसलिए सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Image Source : IANSमामले में चार आरोपी गिरफ्तार

हत्या कर शव को नाले में फेंका

पति के बयान के मुताबिक, दुकान से लौटने के बाद उसे पत्‍नी वहां नहीं मिली। नवादा के सदर एसडीपीओ ने कहा, "पुलिस को महिला का क्षत-विक्षत शव 26 दिसंबर को खरदी बिगहा इलाके से मिला। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के बाद हमने एक आरोपी सुनील यादव का पता लगाया।" उन्‍होंने कहा, "पूछताछ के दौरान पाया गया कि सुनील यादव ने पीड़िता को फुसलाया और उसे शहर के चारों ओर एक  ई-रिक्शा पर घुमाने के लिए ले गया। इस दौरान उसके चार दोस्त भी उसके साथ शामिल हो गए। वे महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। अपराध को अंजाम देने के बाद उन्होंने उसका गला और उसके स्तन काट दिए। फिर उन्होंने शव को नाले में फेंक दिया।

- IANS इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।