1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: पटना में महागठबंधन की बैठक, राहुल-तेजस्वी के सुर में सहनी ने मिलाया सुर, जानें किसने क्या कहा?

VIDEO: पटना में महागठबंधन की बैठक, राहुल-तेजस्वी के सुर में सहनी ने मिलाया सुर, जानें किसने क्या कहा?

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Kajal Kumari
 Published : Sep 24, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 10:42 pm IST

पटना के होटल चाणक्य में महागठबंधन की बैठक हुई जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित कई नेता शामिल हुए। बात चली अति पिछड़ा वर्ग की तो जानें किसने क्या कहा?

पटना में महागठबंधन की बैठक- India TV Hindi
पटना में महागठबंधन की बैठक Image Source : REPORTER

पटना के होटल चाणक्य में आज महागठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में सबसे पहले अति पिछड़ा न्याय संकल्प, अतिपिछड़ा वर्ग को लेकर मेनिफेस्टो जारी किया गया। मीटिंग में राहुल, तेजस्वी, खरगे सहित कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस, राजद सहित कई दलों ने इस बैठक में भाग लिया और अपनी बातें रखीं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपने अपने गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

खरगे बोले-अब आया नीतीश गया नीतीश

हमें ऐसी जातियों को ऊपर उठाना है जो पिछड़े, अति पिछड़े, दलित है, जो हक से वंचित हैं. आज नेताओं ने ठान लिया है कि हमारी सरकार आने के बाद अति पिछड़ा वर्ग के लिए काम करेंगे। पहले आया राम गया राम बोलते थे, अब यहां बिहार मे आया नीतीश गया नीतीश है, एक बार गया तो जाने दो, अब फिर आये तेजस्वी जी, राहुल जी के पास तो जनता के हित मे मत लो, बीजेपी के पास गए इसका मतलब है वे वर्णाश्रम मनुवाद को चलाना चाहते हैं।


राहुल गांधी ने कहा-हम दूध का दूध और...

वोटर अधिकार यात्रा मे 15 दिन अलग अलग जिलों मे जाकर हमने बताया कि संविधान पर आक्रमण हो रहा है, आपका हक चोरी किया जा रहा है. यात्रा सफल रही। जातीय गणना और आरक्षण की दीवार तोड़ने की बात हमने मोदी जी के सामने कही थी। हम दूध का दूध पानी का पानी करवाना चाहते हैं, सबों की आबादी कितनी है पता करना चाहते हैं।

राहुल ने कहा, अति पिछड़ा समाज से जुड़े हमारे 10 पॉइंट्स हैं। इनमें एक ये भी है कि जिनके पास जमीन नहीं है उनको शहरी इलाके मे 3 डिसीमल जमीन दिया जायेगा। 25 करोड़ तक के सरकारी ठेकों मे 50 प्रतिशत आरक्षण होगा। इन सभी 10 पॉइंट को हम लागू करेंगे, ये गारंटी है, ये लागू होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा-मेरे पिता नहीं डरे, हम भी नहीं डरते

जरूरत पड़ने पर 10 पॉइंट से ज्यादा सुधार किया जायेगा, अब समय की जरूरत है सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय किया जाए। कर्पूरी लोहिया जी का सपना ज़ब तक हमलोग पूरा नहीं करेंगे चैन से नहीं बैठेंगे। कर्पूरी जी को गाली देने वालों को इनको भारत रत्न देना पड़ता है..बढ़े आरक्षण को नवी अनुसूची मे नहीं डाला गया। डिसीजन मेकिंग मे अति पिछड़े, दलित समाज के लोग नहीं है। नीतीश कुमार की भूंजा पार्टी मे उनके साथ कौन लोग बैठे रहते है, जो आरक्षण विरोधी है। मंडल कमीशन की सिफारिश को सरकार बनने पर लागू किया जायेगा।

तेजस्वी ने ये भी कहा कि, हो सकता है हमलोगों ने आज जो ऐलान किया है उसको भी ये सरकार नकल कर ले। आज नीतीश जी हाई जैक हो रखे हैं, भ्रष्ट अधिकारी नीतीश जी के चेहरे का इस्तेमाल करके अपनी तिजोरी भर रहे हैं, सरकार बनेगी तो उन अधिकारियों पर कारवाई होगी।

यूपी मे पूर्व मंत्री आजम खान पर कितना केस किया गया, बिहार मे एक मंत्री ने एक अति पिछड़ा पत्रकार को पीटा, मीडिया के लोग खामोश रहे। हम गए तब FIR करवाया, उलटे हम पर 200 की ठगी का FIR करवा दिया गया। ज़ब लालू जी नहीं डरे तो हम डरने वाले हैं?

मुकेश सहनी ने कहा-37 प्रतिशत की बात है

आज बिहार के लिए बहुत बड़ा दिन है, मैं अति पिछड़ा का बेटा हूं, हमारी जितनी सीट है उसमें 37 प्रतिशत सीट अति पिछड़ा को देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।