1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहारः शादी में जूते को लेकर भड़क गया दूल्हा, दुल्हन के भाई को बुरी तरह पीटा, फोड़ दिया सिर

बिहारः शादी में जूते को लेकर भड़क गया दूल्हा, दुल्हन के भाई को बुरी तरह पीटा, फोड़ दिया सिर

 Published : Apr 25, 2024 07:16 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 07:45 am IST

बारात में आए लोग समझ पाते की आखिर दूल्हा क्यों मारपीट कर रहा है तब तक दुल्हन का भाई बुरी तरह जख्मी हो चुका था। घटना गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के टिल्हा धर्मशाला की है।

दूल्हा ने दुल्हन के भाई की जमकर कर दी पिटाई- India TV Hindi
दूल्हा ने दुल्हन के भाई की जमकर कर दी पिटाई Image Source : INDIA TV

गयाः बिहार के गया जिले में शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हे ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी और उसका सिर फट गया। बताया जा रहा है कि गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के टिल्हा धर्मशाला में बुधवार की देर रात शादी समारोह चल रहा था। अरवल जिले के संतोष कुमार अपनी बहन की शादी करने गया आया था। शादी समारोह चल ही रहा था कि एक छोटी सी बात पर अचानक दुल्हा भड़क गया। 

जूते की साइज बड़ा होने पर भड़क दूल्हा

बताया जा रहा है कि दुल्हन के बड़े भाई ने जब मंडप पर दूल्हे को जूता दिया तो जूते का साइज था। जूते का साइज बड़ा होने के कारण दूल्हा नाराज हो गया। इस पर दुल्हन के बड़े भाई और अन्य परिजनों ने कहा कि अगली बार में जूता लेकर नया दे देंगे। आरोप है कि इतना बोलते ही दूल्हा और लड़के वालों ने गाली-गलौज की और दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी। दुल्हन के भाई का सिर फट गया और वह जख्मी हो गया।

 समझौता होने के बाद हुई शादी

मारपीट की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायल दुल्हन के भाई को तत्काल शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भेजा गया। जहां उसक इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष ने समझौता किया जिसके बाद शादी की रस्में पूरी की गई और शादी समारोह संपन्न हुआ। 

दूल्हा ने दुल्हन के भाई की जमकर कर दी पिटाई
Image Source : INDIA TVदूल्हा ने दुल्हन के भाई की जमकर कर दी पिटाई

शादी में मारपीट की चर्चा इलाके में जोरों पर

दूल्हे की इस हरकत की चर्चा इलाके में जोरों पर है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर चला गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया है। 

रिपोर्ट- अजीत कुमार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।