1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के पूर्व CM लालू यादव ने अपनी बेटी का नाम मीसा क्यों रखा? BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनाया पूरा किस्सा

बिहार के पूर्व CM लालू यादव ने अपनी बेटी का नाम मीसा क्यों रखा? BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनाया पूरा किस्सा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 24, 2024 07:55 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 07:57 pm IST

भागलपुर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि लालू ने अपनी बेटी का नाम मीसा क्यों रखा? उन्होंने लालू और कांग्रेस के रिश्ते पर भी बात की।

JP Nadda- India TV Hindi
जेपी नड्डा Image Source : INDIA TV

भागलपुर: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने अपनी बेटी का नाम मीसा भारती क्यों रखा? बिहार के भागलपुर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए इस बारे में बताया। नड्डा ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे और कांग्रेस ने इनको जेपी आंदोलन में जेल में डाला हुआ था। उसी दौरान मीसा पैदा हुई थीं, इसलिए लड़की का नाम मीसा रखा गया।'

क्या है मीसा का मतलब?

नड्डा ने कहा, ' मीसा का मतलब था मेंटिनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी। लेकिन आज कांग्रेस के साथ गांधी मैदान में राहुल गांधी के साथ बैठकर गपशप मार रहे हो और घर में मटन बनाना सिखा रहे हो। गंगा में बहुत पानी बह गया, ये कौन-कौन दोस्त हो गए? कैसी-कैसी दोस्ती हो गई?'

नड्डा ने कहा, 'जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे थे, वही भ्रष्टाचारी हो गए और भ्रष्टाचार में डूब गए और भ्रष्टाचारियों के साथ दोस्ती कर ली।' क्या ऐसे लोगों को सत्ता में आने देना है? ये समय की आवाज है। बिहार के विकास की आवाज है। 26 तारीख को तीर पर बटन दबाकर अजय मंडल को दिल्ली भेजना है और पीएम मोदी को फिर पीएम बनाना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।