1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "4 बच्चे पैदा करना पर्सनल च्वाइस", बोलीं सिंगर और विधायक मैथिली ठाकुर, जानें पप्पू यादव के विवादित बयान पर क्या कहा

"4 बच्चे पैदा करना पर्सनल च्वाइस", बोलीं सिंगर और विधायक मैथिली ठाकुर, जानें पप्पू यादव के विवादित बयान पर क्या कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 26, 2026 06:39 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 06:40 pm IST

अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर पप्पू यादव के विवादित बयान पर अपना पक्ष रखा और कहा कि ये बयान माफी लायक भी नहीं है। उन्होंने बड़ा आघात किया है।

Maithili Thakur- India TV Hindi
मैथिली ठाकुर Image Source : ANI

अलीनगर: अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने गया सर्किट हाउस में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा 4 बच्चे पैदा करने के बयान पर उन्होंने कहा कि यह पर्सनल च्वाइस है। आज के युवा सिर्फ यह चाहते हैं कि उनके राज्य में अच्छे से काम हो। यह सबसे ज्यादा जरूरी है। अपने समाज और धर्म को सुरक्षित करें।

पप्पू यादव के बयान को लेकर भी बोलीं

पप्पू यादव के द्वारा महिलाओं के राजनीति पर दिए बयान पर मैथिली ने कहा, "हम लोग जिस परिवार से हैं, वह ज्यादा सोचते हैं कि वहां का माहौल कैसा है। मेरे पिता ने जानकर ही मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। हर युवा चाहता है कि कुछ बड़ा करके दिखाए। उसी मंशा में मैं आई हूं। लेकिन अभद्रता के साथ महिला राजनेताओं पर लांछन लगाया गया है, यह बुरा है। यह सामाजिक मुद्दा है। ऐसे लोगों को माफी मांगनी चाहिए।"

मैथिली ने कहा, "ये बयान माफी लायक भी नहीं है। उन्होंने बड़ा आघात किया है। पप्पू यादव ने जो बोला है, उसे मैं रिपीट भी नहीं कर सकती हूं। आजकल ऐसे दौर में हैं कि सबको अपनी बातें रखने का अधिकार है। पप्पू यादव ने 90% महिलाओं पर लांछन लगाया है। आपके घर में खुद महिला नेत्री हैं तो कैसे उस समूह पर कीचड़ उछाल सकते हैं।"

मैथिली ने नारी शक्ति वंदना अधिनियम पर कहा, "आने वाले समय में इस पर फिर से बात उठे। अब तो विपक्षियों ने नारी शक्ति विरोधी मानसिकता जाहिर कर दी है। मुझे लगता है कि इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। महिलाएं अपने तरीके से बदला भी लेती हैं। नारी सम्मान में ठेस पहुंची है।"

मैथिली ने बंगाल चुनाव पर कहा, "वहां के लोगों ने भाजपा के प्रति स्नेह दिखाया है। वे बदलाव चाहते हैं। वहां प्रशासन भी बेबस है। अपराध के विरुद्ध कोई एक्शन नहीं होता है। टेरेरिज्म बढ़ता जा रहा है। वहां के लोग भी बदलाव चाहते हैं। बंगाल चुनाव में जाने से पहले ऐसे वीडियो देखती थी कि लोग वाहनों के सीसे तोड़ते हैं। वहां जाने में असहज महसूस हो रहा था। वहां की महिलाएं खुद वहां की महिला सीएम से त्रस्त हैं। बच्चियों ने वहां समर्थन दिखाया है।" (रिपोर्ट- अजित कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।