1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; आंधी और व्रजपात के आसार

बिहार में अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; आंधी और व्रजपात के आसार

 Published : Jun 21, 2025 01:13 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 01:25 pm IST

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कैमूर, रोहतास, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और बक्सर जिलों में तूफान-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बारिश की चेतावनी- India TV Hindi
बारिश की चेतावनी Image Source : PTI

पटनाः मानसून ने अब पूरे बिहार को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। इस दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है। बारिश के दौरान व्रजपात पड़ने की संभावना है। 

सात जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को राज्य के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और बक्सर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। 

रविवार को पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार के लिए पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के किशनगंज, अररिया, सुपौल, बांका और भागलपुर जिलों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी भागों के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में भी होगी झमाझम बारिश

22 जून यानी रविवार को राज्य के पूर्णिया, कटिहार, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा और मधेपुरा जिलों में भी मूसलाधार बारिश दर्ज की जा सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

सोमवार को इन जिलों में होगी बारिश

बिहार के मुंगेर, शिवहर, गोपालगंज, मुंगेर,समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधेपुरा जिलों में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

लोगों को सतर्क रहने को कहा गया

भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इसलिए जिला प्रशासन ने निचले इलाकों और बाढ़ संभावित जगहों पर रहने वालों को सतर्क रहने को कहा है। बारिश के बाद नदियों का जल्द स्तर बढ़ सकता है और सड़कों पर पानी जमा होने की संभावना है। झारखंड में हो रही भारी बारिश का असर बॉर्डर से सटे बिहार के लोगों पर भी पड़ा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।