दिल्ली के मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। वहीं, देश के कई राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है। इनमें बिहार, झारखंड, बंगाल भी शामिल हैं। दक्षिण भारत में आज भी बारिश होगी।
26 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप आइलैंड में कई जगहों पर हल्की से मीडियम बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। बारिश की तेज़ी अलग-अलग हो सकती है, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में 25 अगस्त तक हल्की बारिश हो सकती है और आकाश में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहेगा।
जम्मू-कश्मीर के लोलाब क्षेत्र के वारनो के जंगली क्षेत्र में तेज आवाज के साथ भारी बारिश हुई है। पूरे इलाके में पानी का तेज बहाव हो रहा है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
लगातार हो रही बारिश की वजह से राजगढ़ और आगर मालवा जिले में सभी स्कूलों को आज बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए निचली बस्तियों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में शनिवार सुबह भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
IMD Rain Alert: आज दिल्ली और इसके आस-पास के इलाके में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। वहीं, यूपी में 15 से अधिक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
हरियाणा और पंजाब में आज भारी बारिश हो सकती है। गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून का बेसब्री से इंतजार है, खासकर दिल्ली में जहां उमस से लोग परेशान हैं। तो आपको बता दें कि आज राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कैमूर, रोहतास, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और बक्सर जिलों में तूफान-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
महाराष्ट्र में आज भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि आज कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत बारिश कम होगी। शनिवार को एक बार फिर से तेज बारिश हो सकती है।
बिहार समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि अगले 15-20 दिन के बाद सर्दी का असर पूरी तरह से दिखने लगेगा। वहीं देश के कई राज्यों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। वहीं, सोमवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा 'इंडियन रेनफॉल ट्रैकर’के मुताबिक, समग्र बुवाई लगभग पूरी हो जाने के साथ, अब ध्यान कटाई के मौसम पर केंद्रित होगा।
राजस्थान के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है। जयपुर के मौसम केंद्र के मुताबिक, कई जगहों पर 23 से 26 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश हो सकती है। गोवा और कोंकण में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।
एक तरफ जहां जून में देश के कई हिस्से बारिश से महरूम रहे तो दूसरी तरफ जुलाई में कुछ ऐसी बरसात हुई कि कई इलाकों में सैलाब आ गया।
दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर के लाखों लोगों को मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून के आसपास झमाझम बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत के तमाम राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। देश के ज्यादातर इलाके लू की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि जून के महीने में सामान्य से कम बारिश होगी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़