1. Hindi News
  2. बिहार
  3. इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड मामले में CM नीतीश कुमार हुए सख्त, पुलिस महानिदेशक को दिया ये निर्देश

इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड मामले में CM नीतीश कुमार हुए सख्त, पुलिस महानिदेशक को दिया ये निर्देश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2021 06:41 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 06:41 pm IST

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस हत्याकांड के अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और स्पीडी ट्रॉयल कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाए।

Indigo Manager Rupesh singh murde case SIT started investigation latest update news- India TV Hindi
Indigo Manager Rupesh singh murde case SIT started investigation latest update news Image Source : PTI

पटना। बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन हेड रूपेश कुमार सिंह की सरेआम नृशंस हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त नजर आ रहे हैं। इस हाई प्रोफ़ाइल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस महकमे और सरकारी तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को स्वयं पुलिस महानिदेशक से इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी गठित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 

'हत्याकांड के अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें' 

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस हत्याकांड के अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और स्पीडी ट्रॉयल कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी तरह के अपराध की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से पेश आए। मुख्यमंत्री इस हत्याकांड को लेकर काफी गंभीर हैं और मामले का स्वयं लगातार अनुश्रवण कर रहे हैं। ये जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।