1. Hindi News
  2. बिहार
  3. '2025 में 2020 सीटें जीतेंगे', अशोक चौधरी की फिसली जुबान; राजद ने ली चुटकी, कहा- 'यथा राजा तथा दरबारी'

'2025 में 2020 सीटें जीतेंगे', अशोक चौधरी की फिसली जुबान; राजद ने ली चुटकी, कहा- 'यथा राजा तथा दरबारी'

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 28, 2024 09:33 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 09:33 pm IST

एनडीए के सहयोगी दलों की एक बैठक का आज नीतीश कुमार के आवास पर आयोजन किया गया। बैठक के बाद जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि वह '2025 में 2020 सीटों का जीतेंगे'। वहीं राजद ने उनके इस बयान पर निशाना साधा है।

अशोक चौधरी की फिसली जुबान।- India TV Hindi
अशोक चौधरी की फिसली जुबान। Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अभी से सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच आज बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते के लिए एक बैठक आयोजित की गई। ये बैठक सीएम नीतीश कुमार के आवास पर हुई। वहीं बैठक के बाद जदयू के नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बात की। हालांकि इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने दो-दो बार कहा कि आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वह 2020 सीटें जीतेंगे। वहीं राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने उनके बयान पर चुटकी लेते हुए निशाना साधा है। 

दो बार बोले '2020 प्लस'

दरअसल, एनडीए दलों की बैठक के बाद जदयू नेता अशोक चौधरी से पूछा गया कि कितनी सीटों का लक्ष्य रखा गया है, इसपर उन्होंने कहा कि '2020 प्लस'। इस बीच दोबारा उनसे पूछा गया कि '220 प्लस'? इसपर उन्होंने कहा कि '2025 में 2020 प्लस'। तीसरी बार जब पत्रकारों ने '220 प्लस' कहा तब अशोक चौधरी ने भी कहा कि '220 प्लस'। इसके अलावा बैठक के बाद जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और नीरज कुमार ने कहा, “हम लोगों का लक्ष्य है कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीतें और विपक्षी महागठबंधन का राजनीतिक पोस्टमार्टम करेंगे।” 

शक्ति सिंह यादव ने साधा निशाना

वहीं अशोक चौधरी के बयान पर राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने एक वीडियो जारी कर निशाना साधा है। शक्ति सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'NDA के बैठक के बाद नीतीश कुमार के दरबारी कवि अशोक चौधरी मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि NDA 2025 विधान सभा चुनाव में 2020+ सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। दरबारी कवि नीतीश जी को बूटी देते देते लगता है खुद भी आसाम वाली बूटी लेने लगे हैं। अगर ये नीतीश बाबू को दी जाने वाली बूटी का असर नहीं है तो फिर ये हताशा है जो जुबां पर आ रही है।'

शक्ति सिंह यादव ने जारी किया वीडियो

शक्ति सिंह यादव ने आगे लिखा, 'इस बूटी कि चर्चा सबसे पहले NDA के नेता– जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और सम्राट चौधरी ही कर चुके हैं लेकिन अब वही लोग जो इलाज करवाने कि बात करते थे। आज साथ में खड़े होकर अंतिम अध्याय को देख मुस्कुराते रहते हैं। वीडियो आप स्वयं देख–सुन लीजिए, मीडिया बंधुओं ने याद भी दिलाया कि बिहार में मात्र 243 सीटें ही हैं फिर भी बूटी बाबा 2 हज़ार बीस प्लस सीटों का दावा करते रहे। “यथा राजा तथा दरबारी”।'

यह भी पढ़ें- 

रोहतक से दिल्ली जा रही ट्रेन में हुआ धमाका, बोगी में आग लगने से मची चीख-पुकार; कई झुलसे

अयोध्या दीपोत्सव से जुड़ी बड़ी खबर, राम की पैड़ी जाने वाले 17 रास्ते रहेंगे बंद; यहां जान लें पूरी गाइडलाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।