1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में शुरू हुआ VIDEO War, जेडीयू ने आरजेडी को दिया लालू यादव के इस वीडियो से जवाब, जानें क्या है इसमें

बिहार में शुरू हुआ VIDEO War, जेडीयू ने आरजेडी को दिया लालू यादव के इस वीडियो से जवाब, जानें क्या है इसमें

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 14, 2024 04:29 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 04:33 pm IST

अशोक चौधरी ने कहा कि तीसरे वीडियो में खुद लालू प्रसाद यादव कह रहे हैं कि सबसे पहले हमने नीतीश को फोन किया। नीतीश कुमार हमारे पास नहीं आए बल्कि हमने पहले नीतीश जी को फोन किया। यह 2015 के पहले की बात है। जोकि सच है।

आरजेडी के जवाब में जेडीयू ने जारी किया लालू यादव का पुराना वीडियो- India TV Hindi
आरजेडी के जवाब में जेडीयू ने जारी किया लालू यादव का पुराना वीडियो Image Source : INDIA TV

पटनाः बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच वीडियो वार शुरू हो गया है। आरजेडी की तरफ से जारी किए गए नीतीश कुमार के वीडियो के अब जेडीयू ने भी लालू यादव का पुराना वीडियो जारी कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी के वीडियो को देखने से लगता है कि नीतीश कुमार माइक को दोनों हाथ से पकड़े हैं। बहुत से लोग माइक को एक हाथ से पकड़ते हैं। बहुत से लोग माइक को दो हाथ से पकड़ते हैं। आरजेडी  के लोगों को शायद "आग्रह और गिड़गिड़ाना" का अंतर नहीं पता है। शब्दकोश में दोनों के अलग-अलग मायने होते हैं। उन्होंने आरोपी लगाया कि आरजेडी नीतीश कुमार को नीचा दिखाना चाहती है।

आरजेडी के आरोपों को जेडीयू ने वीडियो दिखाकर नकारा

जेडीयू नेता ने कहा कि यह तीन वीडियो आज हम जारी कर रहे हैं जो हमारे कार्यकर्ताओं के मनोबल को ताकत देगा। अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी का काम झूठी बात का प्रचार करना है। राजद के वीडियो के जवाब में मैं भी लालू यादव का पुराना वीडियो दिखाना चाहता हूं। इस वीडियो में लालू प्रसाद यादव ने खुद कहा है कि मुझे मुख्यमंत्री बनाने में नीतीश जी की क्या भूमिका है। वीडियो में लालू प्रसाद यह कह रहे हैं कि सबसे पहले नीतीश कुमार को हमने फोन किया था। एक अन्य वीडियो में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को युवाओं को नौकरी देने का क्रेडिट दिया है।

सबसे पहले लालू यादव ने नीतीश को किया था फोनः चौधरी

अशोक चौधरी ने कहा कि तीसरे वीडियो में खुद लालू प्रसाद यादव कह रहे हैं कि सबसे पहले हमने नीतीश को फोन किया। नीतीश कुमार हमारे पास नहीं आए बल्कि हमने पहले नीतीश जी को फोन किया। यह 2015 के पहले की बात है। जोकि सच है। चौधरी ने कहा कि हम लोग किसी वीडियो गेम के फेर में नहीं रहते हैं। हमारे नेता हमेशा बिहार की जनता के विकास के लिए तत्पर और उनके लिए चिंतित रहते हैं। बता दें कि शुक्रवार को आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि नीतीश कुमार राबड़ी देवी के सामने गिड़गिड़ा रहे थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।