1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप के रिलेशनशिप के ऐलान पर भड़के जीतन राम मांझी, पूछा-'किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद क्यों की'?

तेज प्रताप के रिलेशनशिप के ऐलान पर भड़के जीतन राम मांझी, पूछा-'किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद क्यों की'?

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 24, 2025 08:30 pm IST,  Updated : May 24, 2025 11:06 pm IST

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेज प्रताप के ऐलान पर लालू परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में हर महिला इसका जवाब देगी।

 केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी Image Source : FILE-PTI

पटनाः लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शनिवार को अपनी निंजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह पिछले 12 साल से अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। तेज प्रताप के इस ऐलान पर अब प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेज प्रताप और लालू परिवार पर निशाना साधा है।

मांझी ने साधा लालू परिवार पर निशाना

जीतन राम मांझी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर रहा कि ''दरोग़ा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो लालू परिवार ने किया है, उसका बदला आने वाले चुनाव में बिहार की हर महिला लेकर रहेगी। तेज प्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थें तो फिर किसी लड़की की ज़िन्दगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया? कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी “सिन्हा” के चक्कर में लालू परिवार अनुष्का यादव की ज़िंदगी भी बर्बाद करवा दे? इसका जवाब लालू परिवार को देश के सामने देना होगा''।

तेज प्रताप का दावा- हैक करके सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट

मीडिया में खबर चलने के बाद तेज प्रताप ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तश्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने सुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें। 

बता दें कि तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में आरजेडी के तत्कालीन विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।