1. Hindi News
  2. बिहार
  3. अभिनंदन की तरह ही कतर से वापस लाए जाएंगे पूर्व नौसैनिक, कानूनी लड़ाई जारी : भाजपा विधायक संजय सिंह

अभिनंदन की तरह ही कतर से वापस लाए जाएंगे पूर्व नौसैनिक, कानूनी लड़ाई जारी : भाजपा विधायक संजय सिंह

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 01, 2023 01:39 pm IST,  Updated : Nov 01, 2023 01:39 pm IST

कतर की कोर्ट ने भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। उन पर जाजूसी के आरोप हैं। वहीं भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा है कि अभिनंदन की तरह ही हम इन पूर्व नौसैनिकों को भी वापस लाएंगे। सरकार की ओर से कानूनी लड़ाई जारी है।

भाजपा विधायक संजय सिंह ने पूर्व नौसैनिकों को वापस लाए जाने को लेकर दिया बयान।- India TV Hindi
भाजपा विधायक संजय सिंह ने पूर्व नौसैनिकों को वापस लाए जाने को लेकर दिया बयान। Image Source : INDIA TV

हाजीपुर : कतर की कोर्ट द्वारा भारत के आठ पूर्व सैनिकों को सजा सुनाए जाने को लेकर देश भर में चर्चाएं हो रही हैं। वहीं सरकार पर पूर्व सैनिकों को वापस लाने का भी दबाव बढ़ रहा है। पूर्व सैनिकों के परिजन भी चिंता में डूबे हुए हैं। ऐसे में देश भर में इस विषय को लेकर चर्चा हो रही है कि क्या भारत सरकार पूर्व सैनिकों को वापस लाने में सफल होगी या फिर इस बार भारत की नहीं चलने वाली। भारत सरकार भी अपनी तरफ से लगातार कतर से संपर्क साधे हुए है। 

इसी बीच भाजपा के बड़े नेता और लालगंज से विधायक संजय सिंह अधिकारियों से मिलने के लिए जिला मुख्यालय हाजीपुर पहुंचे। यहां पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि कतर में फंसे भारत के पूर्व सैनिकों को लेकर केंद्र सरकार की क्या तैयारी है? पत्रकारों के इस सवाल का जवाब देते हुए विधायक संजय सिंह ने कहा कि हम अपने लोगों को बचाना जानते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरीके से पाकिस्तान से पायलट अभिनंदन को भारत लाया गया उससे यह स्पष्ट है कि अपने लोगों को वापस लाने की समझ हमारे प्रधानमंत्री को है। यानी कि भाजपा विधायक साफ तौर पर कह रहे हैं कि जिस तरीके से पाकिस्तान में फंसे भारतीय पायलट अभिनंदन को वापस बुलाया गया इस तरीके से कतर में फंसे सभी पूर्व सैनिक को भी वापस लाया जाएगा। भारत सरकार इसकी लड़ाई लड़ रही है और साक्ष्य भेजे जा रहे हैं। भाजपा विधायक संजय सिंह ने आगे यह भी कहा कि कतर की कोर्ट ने सजा सुनाई है तो भारत से भी कानूनी तैयारी की जा रही है और सहायता भी प्रदान की जा रही है। भारत सरकार पूरे तरीके से लगी हुई है और उनको बचाया जाएगा।

हमास पर साधा निशाना

वहीं भारत के पूर्व सैनिकों द्वारा इजराइल के लिए जासूसी करने के आरोपों की बात पर विधायक संजय सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। साथ ही उन्होंने इजराइल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इजराइल ऐसा देश है जिसकी आबादी हमारे एक जिले के भी बराबर भी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी इजराइल ने दुनिया को दिखाया कि कैसे राष्ट्रवाद की रक्षा की जाती है। इजराइल के किसान, डॉक्टर, स्टूडेंट, शिक्षक, प्रोफेसर और इंजीनियर सभी आधुनिक हथियारों को चलाना जानते हैं और अपने राष्ट्र की रक्षा करना जानते हैं। वहीं हमास पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि हमास को तो समाप्त करना है। आतंकवाद का जो भी स्वरूप होगा उसको समाप्त करना चाहिए इसमें भारत भी साथ रहेगा।

(हाजीपुर से राजा बाबू की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।