1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Lalu Yadav : लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर, जानिए मीसा भारती ने क्या कहा

Lalu Yadav : लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर, जानिए मीसा भारती ने क्या कहा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 08, 2022 03:19 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 03:47 pm IST

Lalu Yadav : मीसा भारती (Misa Bharti) ने कहा- हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है।अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है।

Lalu Prasad- India TV Hindi
Lalu Prasad Image Source : ANI.TWITTER

Highlights

  • दिल्ली के एम्स में चल रहा है लालू का इलाज
  • मीसा भारती ने शेयर की तस्वीर

Lalu Yadav : बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) की तबीयत में पहले से सुधार आया है।  लालू की बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। दिल्ली एम्स (AIIMS) में लालू प्रसाद का इलाज चल रहा है।  इसकी जानकारी लालू की बेटी मीसा भारती ने दी है। उन्होंने कहा, आप सब की दुआओं और एम्स दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबीयत में काफी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है।अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें।'

एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया

दरअसल डॉक्टरों ने उनके मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लालू को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है। लालू यादव राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर सीढ़ियों से गिर गए थे। इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी चोट आई थी। तेजस्वी यादव ने बताया कि अपने घर में गिरने की वजह से प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह ‘फ्रैक्चर’ हो गया है और उनका शरीर ‘जाम’ हो गया है और वह ज्यादा हिल-डुल नहीं पा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद को सोमवार को तबियत बिगड़ने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पटना के पारस अस्पताल जाकर लालू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया जा सकता है

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं और लालू प्रसाद के समर्थकों को दिए संदेश में राबड़ी देवी ने कहा, 'चिंता मत कीजिए, उनका इलाज किया जा रहा है और वह स्वस्थ हो जाएंगे। सब उनके लिए प्रार्थना करें कि वह जल्द स्वस्थ हों।' चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रतिरोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी। यह पूछे जाने पर कि क्या सिंगापुर जाना संभव होगा, तो तेजस्वी ने कहा कि अगर दो-चार हफ्ते में वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर सकते हैं तो "हम उन्हें सिंगापुर ले जा सकते हैं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।