1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हाजीपुर में नवरात्र गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत और दो लापता

हाजीपुर में नवरात्र गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत और दो लापता

 Published : Mar 27, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 12:09 pm IST

बिहार के हाजीपुर में नवरात्र गंगा स्नान के दौरान बड़ा हो गया। स्नान के दौरान एक युवती की मौत हो गई और दो लापता हैं।

हाजीपुर में नवरात्र गंगा स्नान के दौरान डूबकर एक युवती की मौत हो गई और दो लापता बताई जा रहीं हैं।- India TV Hindi
हाजीपुर में नवरात्र गंगा स्नान के दौरान डूबकर एक युवती की मौत हो गई और दो लापता बताई जा रहीं हैं। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के हाजीपुर में देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी में चैत्र नवरात्र के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। स्नान के दौरान 7 महिला एवं युवतियां गंगा नदी में डूबने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से कई महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस घटना में एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान नयागांव बरियारपुर गांव निवासी रिट्ठु राय की 18 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी के रूप में हुई है।

वहीं, इस दुर्घटना में दो युवतियां अब भी लापता बताई जा रही हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं चैत्र नवरात्र के अवसर पर गंगा स्नान करने गई थीं, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

पटना में तीन युवकों की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत

वहीं, पटना में बीते बुधवार को सुबह गंगा नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना राज्य की राजधानी के मालसलामी थाना क्षेत्र में स्थित एक घाट पर हुई। मृतकों की पहचान गणेश कुमार, रोहित कुमार और शिव कुमार के रूप में हुई है। तीनों पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के निवासी थे। 

मालसलामी थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया, "सुबह करीब सात बजे तीन युवक गंगा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे डूब गए।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से 18-18 वर्ष के गणेश और रोहित को नदी से निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया, "उन्हें इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" 

रिपोर्ट: राजा बाबू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।