1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाने लगा शख्स, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बिहार: टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाने लगा शख्स, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 09, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 02:56 pm IST

टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के दौरान एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की ये घटना हाजीपुर जिले की है। बताया जा रहा है कि युवक टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मना रहा था, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

युवक की पीट-पीटकर हत्या।- India TV Hindi
युवक की पीट-पीटकर हत्या। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के हाजीपुर जिले में हत्या का हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। यहां रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, भारत न्यूजीलैंड के बीच हो रहे फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय विकेट गिरने पर एक युवक जोर से चिल्लाने लगा और जश्न मनाने लगा। इसके बाद वहां मौजूद अन्य पड़ोसी क्रिकेट प्रेमियों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद दो पक्षों में तनातनी बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम अभी भी तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

टीम इंडिया के विकेट पर मनाया जश्न

दरअसल, पूरा मामला महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव का है। यहां बीती रात भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे फाइनल मुकाबले के दौरान एक विवाद हो गया। मिली जानकारी क मुताबिक कुंदन कुमार नाम का युवक, केशव कुमार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मोबाइल पर फाइनल क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान भारतीय टीम का विकेट गिरा, जिसके बाद कुंदन कुमार जोर से चिल्लाते हुए विकेट गिरने का जश्न मनाने लगा। इससे नाराज केशव कुमार और अन्य दोस्त और उनके परिवार के सदस्यों ने कुंदन कुमार पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की।

पिटाई की वजह से हुई मौत

इस मारपीट की घटना में कुंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मन्नार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि हाजीपुर जिला अस्पताल से भी कुंदन कुमार को रेफर कर दिया गया। उसे पटना पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनातनी बनी हुई है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। एफएसएल की टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं। इसके अलावा पुलिस की तैनाती भी की गई है। (इनपुट- राजा बाबू)

यह भी पढ़ें-

महिला दिवस पर युवक ने लिव-इन पार्टनर से की मारपीट, अस्पताल गई तो वहां भी जाकर युवती पर फेंका एसिड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।