1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मसूर दाल पुलाव, इतना टेस्टी की खाते ही जाएंगे, मिनटों में बन जाती है रेसिपी

मसूर दाल पुलाव, इतना टेस्टी की खाते ही जाएंगे, मिनटों में बन जाती है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 14, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 01:32 pm IST

फटाफट हेल्दी लंच या डिनर बनाना है तो आप मसूर दाल पुलाव खा सकते हैं। मसूर दाल पुलाव खाने में बहुत टेस्टी और बनाने में आसान रेसिपी है। एक बार इस तरह पुलाव बनाकर जरूर खाएं।

मसूर दाल पुलाव - India TV Hindi
मसूर दाल पुलाव Image Source : INDIA TV

दाल चावल और रोटी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो एक बार मसूर दाल का पुलाव ट्राई करें। मसूर दाल का पुलाव खाने में बहुत टेस्टी और बनाने में आसान होता है। जब किसी दिन कुछ ज्यादा पकाने का मन न करे तो आप मसूर दाल पुलाव बनाकर खा सकते हैं। इसे खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलेगा। दालों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। दालें शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हैं।इसलिए इसे अपने दिन के मील में जरूर शामिल करें। फटाफट नोट कर लें प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल पुलाव की रेसिपी।  

मसूर दाल पुलाव

स्टेप- 1- सबसे पहले कड़ाही में सरसों का तेल डालें। इसमें हींग, जारी, तेज पत्ता और  7-8 कली मोटा कटा हुआ लहसुन डाल दें। अब इसमें 2 मीडियम प्याज लंबाई में काटकर डाल दें। प्याज को थोड़ी देर भून लें। अब 2 आलू को छीलकर मोटा-मोटा काट लें और इसे भी प्याज में डाल दें। आलू को 2-3 मिनट के लिए भून लें।

स्टेप- 2- अब इसमें बड़े टुकड़ों में कटे 2 टमाटर डाल दें। इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दें। जब आपको इसे बनाना हो तो रातभर के लिए छिलका वाली साबुत मसूर दाल को पानी में भिगो दें। आप चाहें तो दाल को 3-4 घंटे के लिए भी भिगो सकते हैं। इससे दाल चावल के साथ अच्छी तरह से पक जाएगी।

स्टेप- 3- हम पुलाव के लिए 1 कप दाल और 1 कप चावल का इस्तेमाल कर रहे हैं। चावल को बनाने से पहले करीब आधा घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब दाल और चावल दोनों को अच्छी तरह से पानी से धो लें और इसे तैयार मसाले में मिला दें। ऊपरे से 2 लंबाई में कटी हरी मिर्च डाल दें। अब इसमें 2 चम्मच सांभर मसाला डाल दें। इससे पुलाव का स्वाद बहुत अच्छा आता है। सांभर मसाला पसंद न हो तो इसमें मैगी मसाला भी मिला सकते हैं।

स्टेप- 4- अब पुलाव में करीब 2 कप पानी डाल दें। दाल पहले से भीगी हुई है तो पानी बहुत ज्यादा डालने की जरूरत नहीं है। अब इसे ढककर करीब 15-20 मिनट के लिए पकाएं। आपको चावल का पानी पूरा सूखने तक इसे पकाना है। साइड से एक बार चम्मच से चेक कर लें। सब्जी और चावल पक जाए और पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें।

स्टेप- 5- ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और 1 चम्मच देसी घी डालकर इसे गर्मागरम सर्व करें। आप इसे हरी चटनी के साथ या फिर रायता और दही के साथ इंजॉय कर सकते हैं। अगर किसी दिन कुछ हल्दी और फटाफट बनने वाला बनाना है तो मसूर दाल का पुलाव बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को टिफिन में बनाकर भी ये खिला सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।