1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कौन से फल और सब्जियों में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, डॉक्टर ने बताया शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट सोर्स

कौन से फल और सब्जियों में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, डॉक्टर ने बताया शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट सोर्स

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 17, 2026 11:31 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 11:31 am IST

Best Protein Rich Fruits Vegetable: शाकाहारी लोगों को प्रोटीन के लिए क्या खाना चाहिए। किन फल और सब्जियों में प्रोटीन सबसे ज्यादा पाया जाता है। आइये जानते हैं।

प्रोटीन से भरपूर फल सब्जी- India TV Hindi
प्रोटीन से भरपूर फल सब्जी Image Source : INDIA TV

आजकल प्रोटीन के नाम पर दुनियाभर में एक से एक कीमती सप्लीमेंट्स बिक रहे हैं। लोग प्रोटीन के नाम पर धड़ल्ले से सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं, लेकिन अगर ध्यान से खाया जाए तो आपकी रोज की थाली में ही ऐसी कई प्रोटीन से भरपूर चीजें मिल जाएंगी, जिनसे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। शाकाहारी लोगों के लिए कई फल और सब्जियां प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। आइये जानते हैं कौन से फल और सब्जियों में प्रोटीन अधिक पाया जाता है।

इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कम बजट वाले हेल्दी प्रोटीन सोर्स के बारे में बता रही हैं। शाकाहारी लोगों के लिए कई सब्जियां और फल मौजूद हैं जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं। चूंकि शरीर के लिए प्लांट बेस्ड प्रोटीन बेस्ट माना जाता है। ऐसे में रोजमर्रा के खाने में ही कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सके। 

कौन से फल सब्जिों में प्रोटीन होता है?

सब्जियों में मटर को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है तो वहीं फलों में अमरूद सबसे ज्यादा प्रोटीन वाला फल है। दालों में उड़द की दाल प्रोटीन से भरपूर है और आटे में बेसन का आटा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। जो लोग स्नैक्स या टॉपिंग के जरिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए नारंग ने बीजों और ड्राई फ्रूट्स भी अच्छा ऑप्शन हैं। सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले बीज कद्दू के बीज हैं और सबसे ज़्यादा प्रोटीन वाले ड्राईफ्रूट्स में मूंगफली शामिल हैं। इसके अलावा सभी दालों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन के लिए फलियों का सेवन भी शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा विकल्प है।

शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन

दूध और दही में भी प्रोटीन पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन, टोफू और पनीर भी प्रोटीन से भरपूर फूड है। आप इनमें से कुछ चीजों को डाइट में शामिल कर प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं। अलग से सप्लीमेंट लेने की बजाय आप रोज की थाली में ही प्रोटीन को शामिल करने की कोशिश करें। इससे रोजाना की प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।