1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बारिश में सर्दी जुकाम और गला खराब हो चुका है, दिन में 2 बार पी लें ये चाय, गले को तुंरत मिलेगा आराम

बारिश में सर्दी जुकाम और गला खराब हो चुका है, दिन में 2 बार पी लें ये चाय, गले को तुंरत मिलेगा आराम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 17, 2026 09:11 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 09:11 am IST

Tea In Cold Cough Sore Throat: बारिश के दिनों में सर्दी, जुकाम और गला खराब होने की समस्या काफी बढ़ जाती है। गले की खराश से राहत पानी है तो इसके लिए दिन में दो बार ये खास चाय बनाकर पी लें। इससे आपको जुकाम में भी आराम मिलेगा।

सर्दी जुकाम में चाय - India TV Hindi
सर्दी जुकाम में चाय Image Source : INDIA TV

बारिश के मौसम में फ्लू यानि सर्दी जुकाम और गला खराब होने की समस्या बढ़ जाती है। बच्चे और बड़े सभी नाक बहने, छींकने और गला खराब होने से परेशान होते हैं। इस मौसम में बारिश में भीगने पर तुरंत बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए खान-पान का बहुत ख्याल रखना चाहिए। अगर आपको बहुत सर्दी हो रही है, जल्दी इंफेक्शन हो जाता है, गले में खराश सी रहती है तो इन सारी समस्याओं को दूर करने के लिए आप मसालेदार चाय बनाकर पी सकते हैं। दिन में सिर्फ 2 बार अगर आपने ये चाय बनाकर पी ली तो आपकी सारी समस्याएं दूर भाग जाएंगी। गले को आराम मिलेगा और खांसी जुकाम में भी फायदा होगा।

सर्दी जुकाम और गला खराब होने पर चाय

आपको इस समय दूध वाली चाय नहीं बल्कि ब्लैक टी पीनी चाहिए। इसके लिए पैन में 1 बड़ा कप पानी डालें। पानी में उबाल आने पर हल्की चाय पत्ती डालें। अगर लूज वाली यानि ताजा पत्तियों वाली चाय है तो बेस्ट है लेकिन इसे सबसे आखिर में डालते हैं। अब पानी में थोड़ा अदरक, काली मिर्च कूटकर, तुलसी के पत्ते डाल दें। सारी चीजों में उबाल आने दें और गैस बंद करके चाय को ढक दें।

अब इसे किसी कप में छानकर निकाल लें। ऊपर से स्वाद के लिए थोड़ा शहद या गुड़ डाल सकते हैं। इस तरह चाय बनाकर आप दिन में 2 बार पी लेंगे तो आपको सर्दी जुकाम में बहुत आराम मिलेगा। अगर आपको काली मिर्च का स्वाद पसंद नहीं है तो इसमें थोड़ी दाल चीनी पाउडर मिला दें। इससे भी गले को तुरंत आराम मिलेगा।

अदरक, काली मिर्च और तुलसी के फायदे

अदरक और काली मिर्च को जुकाम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दादी नानी के नुस्खों में सर्दी होने पर अदरक शहद चटाया जाता है। वहीं तुलसी के पत्ते खांसी में आराम पहुंचाते हैं। इस चाय को पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप सीजनल बीमारियों से बचते हैं। सबसे अच्छी बात कि इसे आप आसानी से बना सकते हैं। शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी ये चाय मदद करती है। अगर बारिश में भीग जाएं तो घर आकर तुरंत ये चाय बनाकर पी लें। आपको सर्दी जुकाम का खतरा काफी कम हो जाएगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।