1. Hindi News
  2. बिहार
  3. JDU से 3 बार विधायक रहीं दिग्गज महिला नेत्री जन सुराज में शामिल, PK ने पीला गमछा ओढ़ाकर किया स्वागत

JDU से 3 बार विधायक रहीं दिग्गज महिला नेत्री जन सुराज में शामिल, PK ने पीला गमछा ओढ़ाकर किया स्वागत

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 17, 2025 05:26 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 05:26 pm IST

मीना द्विवेदी ने जेडीयू के जिला एवम प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की और पार्टी को अपना समर्थन दिया।

meena dwivedi- India TV Hindi
प्रशांत किशोर ने पीला गमछा ओढ़ाकर मीना द्विवेदी का पार्टी में स्वागत किया। Image Source : REPORTER INPUT

पटना: पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा से तीन बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज जन सुराज पार्टी में शामिल हो गई। आज उन्होंने जेडीयू के जिला एवम प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की और पार्टी को अपना समर्थन दिया। प्रशांत किशोर ने सभी को जन सुराज की सदस्यता दिलाई और पीला गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।

बता दें कि हाल ही में गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि लगातार उपेक्षा और समर्थकों की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया था।

meena dwivedi jan suraaj party
Image Source : REPORTER INPUTमीना द्विवेदी जन सुराज पार्टी में शामिल।

राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं मीना द्विवेदी

मीना द्विवेदी पूर्वी चंपारण जिले के एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। साल 1995 में उनके देवर देवेंद्र नाथ दुबे समता पार्टी से विधायक बने थे। साल 1998 के उपचुनाव में उनके पति भूपेंद्र नाथ दुबे विधायक बने। फिर साल 2005 के फरवरी और नवंबर व 2010 में हुए विधानसभा चुनावों में मीना द्विवेदी खुद जदयू से विधायक बनीं।

यह भी पढ़ें-

Exclusive: तेजस्वी को क्यों घोषित नहीं किया गया CM पद का चेहरा? राजद नेता ने दिया जवाब

बिहार के लोगों को CM नीतीश ने दी एक और सौगात, इस वर्ग को होगा बड़ा फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।