1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर में खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, गंगा स्नान कर लौट रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल

मुजफ्फरपुर में खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, गंगा स्नान कर लौट रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल

 Published : Nov 28, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 01:07 pm IST

ऑटोरिक्शा में सवार ये सभी लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोनपुर से गंगा स्नान कर अपने जिला सीतामढ़ी लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई थी।

auto truck accident- India TV Hindi
अनियंत्रित ऑटो ने खडे ट्रक में पीछे से टक्कर मारी Image Source : INDIA TV

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के, फकुली पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक अनियंत्रित ऑटोरिक्शा के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार देने से, ऑटोरिक्शा में सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ अन्य व्यक्ति घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे घर

ऑटोरिक्शा में सवार ये सभी लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोनपुर से गंगा स्नान कर अपने जिला सीतामढ़ी लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई थी। फकुली पुलिस चौकी के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अनीश कुमार ने बताया कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक को अनियंतित्र ऑटोरिक्शा ने पीछे से टक्कर मारी। 

सीतामढ़ी के रहने वाले हैं मृतक और घायल

मृतक और घायल सभी सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। इस हादसे में घायल हुए सभी 8 लोगों को इलाज के लिए और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।