1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'बिहार में मार्च में 4 दर्जन के करीब हुए रेप, 200 से ज्यादा संदिग्ध मौतें, क्या रामनवमी पाकिस्तान में मनाएं?'

'बिहार में मार्च में 4 दर्जन के करीब हुए रेप, 200 से ज्यादा संदिग्ध मौतें, क्या रामनवमी पाकिस्तान में मनाएं?'

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 02, 2023 01:25 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 02:32 pm IST

बिहार की विधी व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। यहां की सरकार को विकास और जान-माल से कोई मतलब नहीं है। यहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है।

बिहार पुलिस- India TV Hindi
बिहार पुलिस Image Source : ANI

बिहार इस वक्त दंगा के चलते देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। कभी पथराव तो कभी बम धमाके ने यहां के पुलिस प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। यहां के कुछ जिलों में धारा 144 लगानी पड़ी है। मामला इतना खराब हो गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिगड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से बात की है और केंद्र की तरफ से अर्धसैनिक बलों की तैनाती की बात हुई है। इस बीच बीजेपी के नेता राज्य की नीतीश सरकार पर जमकर हमले बोल रहे हैं।    

अपराधियों को मिल रहा सरंक्षण 

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में इस दंगे पर बोलते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार की विधी व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। मार्च के आंकड़ें को देखें तो, यहां 4 दर्जन के आसपास रेप हो गया। 200 से अधिक संदिग्ध मौतें हुईं। यहां की सरकार को विकास और जान-माल से कोई मतलब नहीं है। यहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है। 

रामनवमी पाकिस्तान में मनाएं? 

वहीं नालंदा हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है, इसलिए अगर वे नालंदा को नहीं बचा पाए। वहां के हिंदूओं को नहीं बचा पाए तो क्या नालंदा के हिंदू सब छोड़कर भाग जाए? अगर रामनवमी नालंदा में न मने तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश मलेशिया में मने?

ये भी पढ़ें

एक लकड़ी पर टिकी है जम्मू कश्मीर के इस गांव वालों की जिंदगी! उसके टूटते ही मच जाएगी तबाही, बचाने की गुहार

सीरिया के सैन्य ठिकानों पर इजरायल ने फिर किया मिसाइल से हमला, 4 सैनिक घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।