1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, धूप ने दिलाई मामूली राहत

बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, धूप ने दिलाई मामूली राहत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2019 11:53 am IST,  Updated : Jan 08, 2019 11:53 am IST

मौसमविदों का कहना है कि सोमवार को आसमान पर घिरे बादल हट गए हैं और धूप निकली है, जिससे लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली है।

बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, धूप ने दिलाई मामूली राहत- India TV Hindi
बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, धूप ने दिलाई मामूली राहत

पटना: बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को हालांकि, मौसम साफ है तथा सुबह से ही खिली धूप निकली है, जिससे ठंड से मामूली राहत मिली है। बिहार के गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Related Stories

मौसमविदों का कहना है कि सोमवार को आसमान पर घिरे बादल हट गए हैं और धूप निकली है, जिससे लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली है। आने वाले एक-दो दिनों में सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 11.0 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार