1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हिजाब खींचने पर नीतीश कुमार पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन, महबूबा मुफ्ती भी भड़कीं, Tweet कर कह दी ऐसी बात

हिजाब खींचने पर नीतीश कुमार पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन, महबूबा मुफ्ती भी भड़कीं, Tweet कर कह दी ऐसी बात

 Published : Dec 16, 2025 11:41 am IST,  Updated : Dec 16, 2025 10:47 pm IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर अपनी अजीबोगरीब हरकतों को लेकर घिर गए हैं। उनके द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इसे लेकर सपा सांसद इकरा हसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

iqra hasan nitish kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर सपा सांसद इकरा हसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। Image Source : PTI/REPORTER INPUT

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार हंगामा एक लड़की का हिजाब हटाने की वजह से हुआ है विपक्ष उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है और मुस्लिम महिलाओं का अपमान बता रहा है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने 1283 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान नीतीश कुमार एक मुस्लिम महिला डॉक्टर की हिजाब हटाने की कोशिश करते दिखे। हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। सीएम नीतीश के इस व्यवहार से राज्य में महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है। सपा सांसद इकरा हसन ने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताया और कहा कि इस तरह महिला का हिजाब खींचना उसकी गरिमा पर हमला है।

सपा सांसद ने क्या कहा?

इकरा हसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- ''शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।''

महबूबा मुफ्ती भी भड़कीं

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी मंगलवार को इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी को मैं व्यक्तिगत रूप जानती हूं और उनकी प्रशंसक रही हूं, उन्हें एक युवा मुस्लिम महिला का नक़ाब खींचते देखकर मुझे गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इस्तीफे का समय आ गया है। वहीं, पीडीपी की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो उन्हें शालीनता और गरिमा के साथ मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, सोमवार को पटना में नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर नुसरत को सीएम नीतीश ने पहले नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद पूछा कि ये क्या है? फिर उन्होंने हिजाब को नीचे किया। पीछे से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐसा करने से रोक भी रहे थे। बगल में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और अन्य अधिकारी हंसते दिखाई पड़े। नीतीश कुमार के इसी वीडियो पर सियासी बवाल मच गया है। आरजेडी और तमाम विपक्षी दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। 

नीतीश की मानसिक स्थिति दयनीय- RJD

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सीएम नीतीश पर तीखा हमला बोला है। RJD ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति और राजनीतिक निष्ठा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरजेडी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा, "यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?"

यह भी पढ़ें-

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी में 'संत प्रकोष्ठ' का किया गठन, इन्हें सौंपी गई कमान

महिला रोजगार योजना में बड़ा 'लोचा', जीविका दीदी के बदले कई पुरुषों के खाते में आए 10-10 हजार रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।