1. Hindi News
  2. बिहार
  3. OMG: बिहार में बहाने से घर बुलाकर डॉक्टर को किया किडनैप, जबरदस्ती लड़की के साथ कर दी शादी

OMG: बिहार में बहाने से घर बुलाकर डॉक्टर को किया किडनैप, जबरदस्ती लड़की के साथ कर दी शादी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 15, 2022 08:44 am IST,  Updated : Jun 15, 2022 08:44 am IST

OMG: डॉक्टर सत्यम की तेघड़ा वार्ड एक स्थित हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री से जबरन शादी की गई है। पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तो उसने छापेमारी शुरू कर दी। 

Bihar Doctor- India TV Hindi
Bihar Doctor Image Source : ANI

Highlights

  • 13 जून को घर से निकले थे डॉक्टर, वापस नहीं लौटे तो घरवालों को हुई चिंता
  • डॉक्टर का नाम सत्यम कुमार, हसनपुर निवासी लड़की से जबरदस्ती हुई शादी
  • पुलिस ने राजकुमार सिंह उर्फ फोनी नाम के शख्स को हिरासत में लिया

OMG: बिहार के बेगुसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जानवरों के डॉक्टर को कुछ लोगों ने अपने घर पर बीमार जानवर को देखने के लिए बुलाया और फिर उसको किडनैप कर लिया।

डॉक्टर की किडनैप करने के बाद उसकी जबरदस्ती शादी की बात भी सामने आई है। पीड़ित डॉक्टर के रिश्तेदार ने बताया कि डॉक्टर को 12:10 पर बीमार जानवर को देखने के लिए बुलाया गया था। बाद में 3 लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। इस मामले के सामने आने के बाद घर में भी सभी लोग परेशान हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी। 

13 जून को घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे

डॉक्टर का नाम सत्यम कुमार है और वह ग्रामीण पशु चिकित्सक है। 13 जून को वह दोपहर को अपने घर से निकले थे। लेकिन जब बहुत समय तक वह अपने घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। 

बाद में पता लगा कि सत्यम की तेघड़ा वार्ड एक स्थित हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री से जबरन शादी की गई है। पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तो उसने छापेमारी शुरू कर दी और पुलिस ने राजकुमार सिंह उर्फ फोनी नाम के शख्स को हिरासत में लिया।

इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास सूचना आई थी और लड़के के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। हमने SHO और अन्य अधिकारियों को मामले में ठीक से जांच कराने के लिए कहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उन पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।