1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Patna News: पटना में बवाल, 70 अवैध मकानों को तोड़ने आया प्रशासन, लोगों का भारी विरोध, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

Patna News: पटना में बवाल, 70 अवैध मकानों को तोड़ने आया प्रशासन, लोगों का भारी विरोध, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Deepak Vyas
 Published : Jul 03, 2022 10:43 am IST,  Updated : Jul 03, 2022 01:48 pm IST

Patna News: मकान तोड़ने आई पुलिस का लोगों ने भारी विरोध किया है। विरोध कर रहे लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

Police Fired Tear Gas- India TV Hindi
Police Fired Tear Gas Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मकान तोड़ने आई पुलिस का लोगों ने भारी विरोध किया
  • पुलिस पर एक साथ कई तरफ से पथराव किया गया
  • स्थिति को बिगड़ता देखकर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Patna News: पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नेपाली नगर में बने अवैध 70 मकानों को तोड़ने के लिए प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है। एक साथ कई बुलडोजर लेकर टीम वहां पहुंची है। मकान तोड़ने आई पुलिस का लोगों ने भारी विरोध किया है। विरोध कर रहे लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस पर एक साथ कई तरफ से पथराव किया गया। स्थिति को बिगड़ता देखकर पुलिस ने भीड़ क़ो खदेड़ा।

पथराव से सिटी SP का सिर फटा

बुलडोजर से कराए गए पक्के निर्माण को तोड़े जाने के बीच आक्रोशित लोगों ने इस टीम पर हमला बोल दिया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपना आक्रामक विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण है। इसे देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पथराव की घटना में सिटी SP घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पथराव कारण उनका सिर फट गया है। उधर, कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर सिलेंडर फेंककर उसमें आग लगा दी, ताकि  पुलिस को वहां तक पहुंचने से रोका जा सके।

नोटिस के बाद भी खाली नहीं किए थे मकान

कुछ दिन पहले सदर अंचलधिकारी की तरफ से यहां रह रहे लोगों क़ो नोटिस जारी किया गया था। सीओ ने तीन सुनवाई के बाद अपने फैसले में कहा था कि नेपाली नगर की ये जमीन आवास बोर्ड ने अधिग्रहित की थी और इस पर बने मकानों को अवैध करार दे दिया गया था। नोटिस के बाद भी लोगों ने अपने मकानों को खाली नहीं किया तब रविवार को भारी लाव लश्कर के साथ पुलिस प्रशासन की टीम मकानों को खाली कराने पहुंच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।