1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर नहीं हुई कोई फायरिंग', पटना पुलिस का बड़ा बयान, ये भी बताया किसने किया हमला

'खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर नहीं हुई कोई फायरिंग', पटना पुलिस का बड़ा बयान, ये भी बताया किसने किया हमला

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 03, 2026 07:29 am IST,  Updated : Jun 03, 2026 10:52 am IST

खान सर की कोचिंग के बाहर हुए हमले पर अब पटना पुलिस का बयान सामने आया है। पटना पुलिस ने कहा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अपना बयान जारी किया है। साथ ही ये भी बताया कि खान सर की कोचिंग के बाहर किसने मंगलवार रात किसने हमला किया।

खान सर की कोचिंग सेंटर पर हमला- India TV Hindi
खान सर की कोचिंग सेंटर पर हमला Image Source : PTI AND REPORTER INPUT

बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार रात फायरिंग की खबर सामने आई थी। इसकी जानकारी खुद कोचिंग सेंटर के मालिक एंव चर्चित टीचर खान सर ने दी थी। अब इस मामले में पटना पुलिस का बयान सामने आया है। पटना पुलिस ने कहा कि खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर कोई फायरिंग नहीं हुई है।

ईंटा-पथराव एवं तोड़फोड़ की मिली जानकारी

पटना पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार रात में करीब 10 बजे कदमकुआं थाना के अतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर कुछ लोगों द्वारा ईंटा-पथराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी।

ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के लोगों ने की तोड़फोड़

रात को मिली सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची थी। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने के बात पता चला कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान पटना से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया था।

फायरिंग की नहीं हुई पुष्टि

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से खान सर की कोचिंग सेंटर में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पहले ये आरोप लगाए गए थे कि कोचिंग सेंटर के बाहर 10 से 12 राउंड की फायरिंग हुई है। 

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। संबंधित स्थानीय लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक सुरक्षाकर्मी घायल

बता दें कि देर रात खान सर के कोचिंग के बाहर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की बात सामने आई थी। इसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

खान सर ने कोचिंग की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की

खान सर ने कहा कि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। वह कुछ नहीं कह सकते हैं। रात में हुए हमले के बाद एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह कुछ बताने की हालत में नहीं है। खान सर ने कहा कि वह कोचिंग में सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर आवेदन करेंगे।

जानिए हमले के बाद क्या बोले खान सर

हालांकि, शुरूआती जांच में, दो कोचिंग सेंटर के बीच वर्चस्व की लड़ाई होने की बात सामने आई थी। खान सर का कहना कि कुछ लोग चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में बच्चों को ना पढ़ाऊं। इसलिए ये फायरिंग की गई। हमले के बाद खान सर ने पास के ही एक कोचिंग सेंटर पर फायरिंग करके डराने का आरोप लगाया था उन्होंने कहा कि कोचिंग संचालक ने उन्हें धमकी दी थी। इसके बाद अब ये घटना हुई।

ये भी पढ़ें: 

कर्नाटक को मिलेगा नया बॉस, आज CM पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, जानिए टाइमिंग और संभावित मंत्रियों की लिस्ट

ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी, 2 करोड़ लोगों के आने की संभावना, ऐतिहासिक होगा अंत्येष्टि कार्यक्रम

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।