1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. लालू की बेटी मीसा का बयान 'गढ़ासा' से काटना चाहती थी रामकृपाल का हाथ'

लालू की बेटी मीसा का बयान 'गढ़ासा' से काटना चाहती थी रामकृपाल का हाथ'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2019 08:56 am IST,  Updated : Jan 19, 2019 08:56 am IST

पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा ने कभी अपने साथी और अब प्रतिद्वंदी रामकृपाल का हाथ काटने की बात कही है।

Misa Bharti- India TV Hindi
Misa Bharti Image Source : FILE

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और राज्‍य सभा सांसद मीसा भारती ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच एक सनसनीखेज बयान दिया है। पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा ने कभी अपने साथी और अब प्रतिद्वंदी रामकृपाल का हाथ काटने की बात कही है। मीसा ने कहा कि जब रामकृपाल यादव ने आरजेडी छोड़कर बीजेपी का दाम थामा, तब उनके मन में आया था कि वे कुट्टी काटने वाले गढ़ासा से उनका हाथ काट दें। बता दें कि रामकृपाल यादव ने 2014 के लोकसभा चुनावों में मीसा भारती को पाटलीपुत्र सीट से हराया था। 

16 जनवरी को पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा ने कहा, "वे (रामकृपाल यादव) कुट्टी काटा करते थे, हमारे मन में उनके लिए सम्‍मान था। हालांकि जब उन्‍होंने सुशील कुमार मोदी का हाथ थामा तो उनके प्रति हमारा सम्‍मान खत्‍म हो गया। उस समय मेरे मन में आया कि उसी कुट्टी काटने वाले गढ़ासा से उनका हाथ काट दें।"

रामकृपाल यादव 2014 तक राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता थे। 2014 में उन्‍होंने पार्टी से इस्‍तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन की थी। 2014 के राम कृपाल यादव को मीसा के खिलाफ पाटलीपुत्र सीट से खड़ा किया गया था। जहां राम कृपाल ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी उम्‍मीद है कि रामकृपाल इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। मीसा ने कहा कि 2014 में उन्‍हें चुनाव की तैयारी में ज्‍यादा समय नहीं मिला था। लेकिन इस बार उन्‍हें जीत को लेकर पूरा विश्‍वास है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Patna से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार