1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में सब-इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक; जानें क्या है मामला

पटना में सब-इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक; जानें क्या है मामला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 03, 2024 06:08 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 06:17 pm IST

बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घायल सब-इंस्पेक्टर किराए के मकान में रहते थे। बुधवार की सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई।

सब-इस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली।- India TV Hindi
सब-इस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली।

बिहार की राजधानी पटना में सब-इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र की है। घायल सब-इंस्पेक्टर किराए के मकान में रहते थे। बुधवार की सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद घर के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची हवाई अड्डा थाना की पुलिस ने घायल  पुलिसकर्मी को गंभीर अवस्था में पटना के निजी अस्पताल पारस में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे सब-इस्पेक्टर

पटना एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि रश्मि रंजन वर्तमान में पटना जिले में पदस्थापित हैं। मूल रूप से श्रीकृष्ण नगर अहरी बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। परिवार के सदस्यों से जानकारी मिली है कि रश्मि रंजन पिछले 10-15 दिनों से तनाव में थे। तनाव के पीछे की वजह बताई जा रही है कि इनके गांव में किसी केस में इनका नाम है। यही वजह है कि उन्होंने बुधवार की सुबह खुद को गोली मार ली।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मचा कोहराम

घटना की सूचना घरवालों को दी गई। घर के लोगों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। फिलहाल गंभीर हालत में पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और उनके पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। मनोवैज्ञानिक तरीके से पिस्तल की भी जांच की जा रही है। 

- पटना से बिटू कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- 

‘हिट एंड रन’ मामले में प्रियंका गांधी ने दिया बयान, बोलीं- ‘तुगलकी कानून’ बनाने का काम हो बंद

"मामा" के नाम से पुकारे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान के नए ठिकाने का हुआ नामकरण- देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।