1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. इस बार तेज प्रताप ने ‘कान्हा’ बनकर गायों को सुनाई बांसुरी, वीडियो हुआ वायरल

इस बार तेज प्रताप ने ‘कान्हा’ बनकर गायों को सुनाई बांसुरी, वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 03:36 pm IST

वीडियो में तेज प्रताप बहुत सारी गायों के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी बांसुरी की धुन सुनकर गायें रुक जाती हैं और फिर आगे बढ़ती हैं

Tej Pratap's new video on social media- India TV Hindi
Tej Pratap's new video on social media

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सुर्खियों में बने रहने से मौका नहीं चूकते, इस बार तेज प्रताप का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। वीडीयो में तेज प्रताप कान्हां बनकर गायों की बीच बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला है और यह वायरल हो रहा है।

वीडियो में तेज प्रताप बहुत सारी गायों के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी बांसुरी की धुन सुनकर गायें रुक जाती हैं और फिर आगे बढ़ती हैं।

तेज प्रताप के कई वीडियो इससे पहले भी वायरल हो चुके हैं, कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह पटना की सड़कों पर तेज रफ्तार से साइकल चलाते नजर आ रहे थे और ज्यादा तेज चलने पर वह साइकल से गिरे भी थे। इससे पहले उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह हैंडपंप से पानी निकालकर नहाते हुए नजर आए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Patna से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार