1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पानी के तेज़ बहाव के कारण फिर ढहा पुल का एक हिस्सा, कई लोगों के डूबने की आशंका

पानी के तेज़ बहाव के कारण फिर ढहा पुल का एक हिस्सा, कई लोगों के डूबने की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 11:16 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 11:16 pm IST

बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना अंतर्गत महलगाओं और उदाहट के बीच सड़क पर बने एक पुल के एक हिस्से के मंगलवार की दोपहर पानी के तेज बहाव के कारण अचानक ढह जाने से पुल से गुजर रहे एक ट्रेक्टर एवं साइकिल सवार तथा पैदल गुजर रहे लोगों में से कुछ के डूब जाने की आशंका जतायी जा रही है।

Portion of bridge over Bakra river in Bihar's Araria collapses - India TV Hindi
Portion of bridge over Bakra river in Bihar's Araria collapses  Image Source : REPRESENTATIVE PIC (PTI)

अररिया: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना अंतर्गत महलगाओं और उदाहट के बीच सड़क पर बने एक पुल के एक हिस्से के मंगलवार की दोपहर पानी के तेज बहाव के कारण अचानक ढह जाने से पुल से गुजर रहे एक ट्रेक्टर एवं साइकिल सवार तथा पैदल गुजर रहे लोगों में से कुछ के डूब जाने की आशंका जतायी जा रही है।

अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने बताया की इस हादसे डूबे लोगों की तलाश स्थानीय गोताखोरों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा की एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को पडोसी जिला पूर्णिया से बुलाया गया है जो कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच जायेंगे।

प्रशांत ने बताया की रात्रि होने के कारण अभी तक किसी व्यक्ति के मरने या हताहत होने की पुष्टि नहीं की सकती है। सूत्रों ने बताया कि पुल के एक हिस्सा के ढह जाने के कारण बरका नदी में गिर गए कई लोग तैर कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। अररिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी पुष्कर कुमार ने कहा कि करीब 200 फुट लंबा यह पुल लगभग 20 साल पुराना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।