1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राहुल गांधी से लेकर तेजस्वी यादव तक पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- 'दिल्ली में आप बिहारियों पर हंसते हैं और यहां ज्ञान देते हैं'

राहुल गांधी से लेकर तेजस्वी यादव तक पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- 'दिल्ली में आप बिहारियों पर हंसते हैं और यहां ज्ञान देते हैं'

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 26, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 04:57 pm IST

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली में बिहारियों पर हंसते हैं और यहां ज्ञान देते हैं।

Prashant Kishor lashed out at everyone from Rahul Gandhi to Tejashwi Yadav said You laugh at Biharis- India TV Hindi
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव पर बरसे प्रशांत किशोर Image Source : PTI

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी बिहार में जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही है। चुनाव आयोग ने 25 जून को जनसुराज को आगमी चुनावों के लिए 'स्कूल बैग' चुनाव चिह्न आवंटित किया। बता दें कि जनसुराज के सभी 243 उम्मीदवार इसी चुनाव चिह्न पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। 

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "नीतीश कुमार के आने के बाद से एक धारणा बना दी गई थी ये पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने सुधार किया है। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि बिहार में आज शिक्षा की स्थिति लालू यादव के राज से भी ज्यादा खराब है।" वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "राहुल गांधी बिहार के किसी गांव में एक रात अगर रहे हों पूरे जीवन में तो हमें बता दो। आप दिल्ली में बैठकर बिहारियों के नाम पर हंसते हो और यहां आकर ज्ञान दे रहे हो।"

पीएम मोदी को प्रशांत किशोर ने घेरा

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का भाषण मैंने लिखा है। मोतिहारी में पीएम मोदी ने कहा था कि इसी चीनी मिल के बने हुए चीनी से बना चाय पीऊंगा तब बिहार लौटूंगा। मोतिहारी चीनी मिल के जमीन के एक-एक टुकड़े को बांट दिया गया और बेच दिया गया। उस जमीन को खरीदने वाले आधे से ज्यादा भाजपाई हैं। जब मोदी गुजरात जाते हैं तो गिफ्ट सिटी, सोलर पार्क की बात करते हैं। लेकिन बिहार में आप आकर कहते हैं कि आपको 4 किलो अनाज दे रहे हैं। आप बिहार के लोगों को भी तो बताओ कि तुम्हारे यहां इंडस्ट्री कब लगेगी। आपको ये लगता है कि बिहारियों को क्या चाहिए, 4 किलो अनाज देते रहो।

प्रशांत किशोर बोले- तेजस्वी ने कुछ अचीव नहीं किया

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "तेजस्वी यादव लालू यादव के लड़के हैं। वो जिस पायदान पर है वो इसलिए नहीं हैं कि उन्होंने कुछ एचीव किया है। वो इसलिए हैं क्योंकि वो लालू जी के लड़के हैं।" ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि देश की जनता नहीं चाहती थी कि ऑपरेशन सिंदूर रुके। लेकिन जिस तरीके से ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया, उससे भाजपा को राजनीतिक रूप से नुकसान होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।