1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर बड़ा हमला- अगर 9वीं फेल नहीं हैं तो कैमरे पर बताएं किस यूनिवर्सिटी से की है PhD

प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर बड़ा हमला- अगर 9वीं फेल नहीं हैं तो कैमरे पर बताएं किस यूनिवर्सिटी से की है PhD

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Nov 22, 2023 04:56 pm IST,  Updated : Nov 22, 2023 04:56 pm IST

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर अपने ताजा हमले में कहा है कि तेजस्वी यादव की पहचान केवल इतनी है कि वो लालू यादव के लड़के हैं और यही कारण है कि आप उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। अगर तेजस्वी 9वीं फेल नहीं हैं तो बता दें कि किस यूनिवर्सिटी से PhD की है।

prashant kishor- India TV Hindi
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर Image Source : FILE PHOTO

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा उन पर दिए अपमानजनक बयान पर बुधवार को जवाब देते हुए कहा कि लालू जी के बेटे, उनकी बेटी, उनके नाती, उनके घर पर काम करने वाले लोगों पर अगर मैं बयान पर बयान देने लग जाऊं तब तो हो गया। मेरे ऊपर जिसको जो बयान देना है, दे। मैंने जो बात कही उसे रोज दोहरा रहा हूं। आज भी कह रहा हूं... मैंने ये नहीं कहा है कि तेजस्वी यादव अच्छे हैं, खराब हैं, ज्ञानी हैं या मूर्ख हैं। मैंने बस ये कहा कि उनकी पहचान बस इतनी है कि वो लालू यादव के लड़के हैं। मैंने कहा कि वो 9वीं फेल हैं, अगर वो नहीं हैं तो कैमरे के सामने आकर बोल दें कि PhD किए हुए हैं।

"उनकी पहचान बस इतनी है कि वो लालू के लड़के"

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने उनके क्रिकेट करियर की भी बात कही थी। पत्रकारों से मैंने कहा भी कि उनकी पहचान बस इतनी है कि वो लालू यादव के लड़के हैं। तेजस्वी यादव ने पढ़ाई के क्षेत्र में, खेलकूद के क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में अगर पराक्रम किया है तो बता दें उसको हम लोग सीखकर नोट कर लेंगे। प्रशांत किशोर ने मधुबनी के झंझारपुर में पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा कि वो लोग खुद उछल रहे हैं कि मैंने उनको अज्ञानी कहा है। मैंने तो बस जनता के सामने फैक्ट रखा है प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि तेजस्वी यादव इतना क्यों घबरा रहे। 

"अगर मैं गलत हूं तो वह खंडन कर दें"

पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे बाबूजी डॉक्टर थे तो मैं हर रोज कह रहा हूं कि मेरे बाबूजी डॉक्टर थे और मेरे दादाजी बैलगाड़ी चलाते थे। उसी तरह से अगर आपके बाबूजी मुख्यमंत्री थे तो आपको बताया जाएगा कि आपके बाबूजी मुख्यमंत्री थे। यही कारण है कि आप उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसमें बुरा मानने की क्या बात है। अगर मैं गलत हूं तो वह खंडन कर दें। वह बता दें कि मैं झूठ फैला रहा हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि तेजस्वी यादव इतना घबरा क्यों रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर बाबा रामदेव बोले- मेरे पीछे मेडिकल माफिया पड़ा है

"हलाल खा रहे या हराम, मेरी थाली में आकर देखोगे क्या, बाप का राज है?" रजा अकादमी के मौलाना का बयान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।