1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पीएम मोदी का बिहार में आज ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार, 3 जिलों में करेंगे रैली, पटना में शाम को मेगा रोड शो

पीएम मोदी का बिहार में आज ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार, 3 जिलों में करेंगे रैली, पटना में शाम को मेगा रोड शो

 Published : Nov 01, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 12:00 am IST

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं। बिहार में कल पीएम मोदी कई जिलों में एनडीए के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगे। रविवार शाम को बिहार की राजधानी पटना में पीएम मोदी रोड शो भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार की राजधानी पटना में एक रोडशो करेंगे। रविवार को ही पीएम मोदी कई जिलों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के नेताओं ने दी है। भाजपा की बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री दो नवंबर (रविवार) को भोजपुर, नवादा और आरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों के समर्थन में अपील करेंगे। 

दिनकर चौक से गांधी मैदान रोड शो

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि कई जिलों में रैली करने के बाद पीएम मोदी शाम पांच बजे पटना के दिनकर चौक से गांधी मैदान तक एक रोडशो करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी और एनडीए कार्यकर्ता रहेंगे। साथ ही स्थानीय लोग भी पीएम मोदी के रोड शो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

सीमांचल और कोसी क्षेत्र का दौरा सोमवार को

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का बिहार का अगला दौरा 3 नवंबर को होगा, जब वे कटिहार और सहरसा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभाओं में प्रधानमंत्री मोदी सीमांचल और कोसी क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। 

पीएम मोदी की इन जिलों में भी होंगी चुनावी रैलियां

भाजपा सूत्रों के अनुसार, 6 नवंबर को पीएम मोदी भागलपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अररिया जिले के फारबिसगंज में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी की सभाओं से पूरे राज्य में चुनावी माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण होगा। 

महिलाओं से भी संवाद करेंगे पीएम मोदी

सूत्रों के अनुसार भाजपा ने महिलाओं को केंद्र में रखकर एक विशेष कार्यक्रम भी तैयार किया है, जिसके तहत पीएम मोदी 4 नवंबर को बिहार की महिलाओं से संवाद करेंगे। इस संवाद में वे महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और राजग सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। 

जानिए महिलाएं क्यों हैं बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण?

भाजपा का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला मतदाताओं तक सीधा संवाद स्थापित करना है। पार्टी का मानना है कि 'महिलाएं भाजपा की वास्तविक वोट बैंक' हैं और प्रधानमंत्री का यह संवाद महिला मतदाताओं के बीच पार्टी के प्रति समर्थन को और मजबूत करेगा। (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 

मोकामा: दुलारचंद हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण एसपी समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर, SDPO स्स्पेंड

'हमारे ऊपर हमले की कोशिश, गाड़ी तेज चलाकर...', मनोज तिवारी ने RJD पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।