1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO कॉल पर डॉक्टर करवा रही थी सर्जरी, भाड़े की नर्स ने गर्भवती की काट दी नस, जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत

VIDEO कॉल पर डॉक्टर करवा रही थी सर्जरी, भाड़े की नर्स ने गर्भवती की काट दी नस, जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत

 Published : Jun 07, 2023 06:33 am IST,  Updated : Jun 07, 2023 06:42 am IST

महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। नवजात जीवित और स्वस्थ हैं। वहीं, आईसीयू में एडमिट नवजात की देखभाल कर रहे स्टाफ को छोड़कर सभी कर्मचारी ताला लगाकर मौके से फरार हो गए हैं।

nurse- India TV Hindi
डॉक्टर के साथ वीडियो कॉल पर नर्स ने की गर्भवती की सर्जरी (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर '3 इडियट्स' के सबप्लॉट को वास्तविक जीवन में दोहराने की कोशिश हुई। यहां एक प्रेग्नेंट महिला का स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ वीडियो कॉल पर ऑपरेशन के कारण दुखद अंत हुआ। बिहार के पूर्णिया जिले में प्रेग्नेंट महिला की सोमवार देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. सीमा कुमारी पटना में थी। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए भाड़े पर नर्स बुलाकर ऑपरेशन करवाई। सर्जरी के दौरान नर्स से प्रसूता की नस कट गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, मौत से पहले महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

महिला की मौत, जुड़वां बच्चे स्वस्थ

22 वर्षीय मालती देवी नाम की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा की शिकायत के बाद सोमवार की शाम पूर्णिया के लाइन बाजार इलाके के समर्पण मेटरनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ सीमा कुमारी शहर से बाहर थीं। उसके बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा महिला को भर्ती कर ऑपरेशन किया गया। मालती को तीव्र प्रसव पीड़ा हो रही थी, नर्सो और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों ने सीमा कुमारी से परामर्श किया और प्रसव के लिए ऑपरेशन को आगे बढ़ाने का फैसला किया। वे मालती को ऑपरेशन थिएटर में ले गए और ऑपरेशन के लिए एक नर्स को नियुक्त किया।

वीडियो कॉल के जरिए नर्स को हिदायत दी गई और उसने ऑपरेशन किया, लेकिन अनजाने में उसके पेट की एक अहम नस कट गई जिससे मालती की मौत हो गई। महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। नवजात जीवित और स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें-

सभी कर्मचारी ताला लगाकर मौके से फरार
महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। नवजात जीवित और स्वस्थ हैं। वहीं, आईसीयू में एडमिट नवजात की देखभाल कर रहे स्टाफ को छोड़कर सभी कर्मचारी ताला लगाकर मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बाद मंगलवार की सुबह मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद से अस्पताल के स्टाफ फरार हैं। जैसे ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई, खजांची सहायक थाने के एसएचओ रंजीत कुमार अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था बहाल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।