1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेटे तेज प्रताप यादव के बागी तेवर पर राबड़ी देवी का बड़ा बयान, बोलीं- "वो अपनी जगह सही है"

बेटे तेज प्रताप यादव के बागी तेवर पर राबड़ी देवी का बड़ा बयान, बोलीं- "वो अपनी जगह सही है"

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 30, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 03:56 pm IST

बिहार में चुवानी शोर चरम पर है। इस बीच, सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। अब राबड़ी देवी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

राबड़ी देवी- India TV Hindi
राबड़ी देवी Image Source : PTI

बिहार में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बड़ा सियासी बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। राघोपुर पूर्व में पत्रकारों से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा, "नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।"

बेटे तेज प्रताप के चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया

राबड़ी देवी से जब उनके बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव के चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया, जो इस चुनाव में अपनी अलग पार्टी से मैदान में हैं, तो उन्होंने कहा, "यह ठीक है, उसे चुनाव लड़ने दो, वह अपनी जगह सही है।"

महुआ से चुनावी मैदान में तेज प्रताप

बता दें कि तेज प्रताप यादव इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अलग होकर अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं। तेज प्रताप यादव इस बार वैशाली जिला की महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। तेज प्रताप ने 2015 में इसी महुआ सीट से चुनाव लड़कर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। पिछली बार 2020 के चुनाव में वह हसनपुर सीट से विधायक थे।

आरजेडी के उम्मीदवार से भी मुकाबला

दिलचस्प बात यह है कि RJD ने उनके खिलाफ भी अपना उम्मीदवार (मौजूदा विधायक मुकेश रौशन) उतारा है, जिससे यह मुकाबला पारिवारिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से बेहद दिलचस्प हो गया है। तेज प्रताप यादव को RJD से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था । तेज प्रताप यादव का कहना है कि वह RJD में लौटने से बेहतर मौत को चुनेंगे। 

ये भी पढ़ें-

सत्ता परिवर्तन के लिए रची गई थी दिल्ली दंगों की साजिश, पढ़िए दिल्ली पुलिस ने हलफनामे में क्या-क्या कहा?

VIDEO: बॉर्डर पर भारत का 'ऑपरेशन त्रिशूल', पाकिस्तान की सेना में मचेगा हड़कंप, चीन की उड़ेगी नींद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।