1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार:राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन को झटका! कांग्रेस के दो विधायकों का मोबाइल बंद

बिहार:राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन को झटका! कांग्रेस के दो विधायकों का मोबाइल बंद

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 15, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 12:05 am IST

राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग होनी है लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस के दो विधायकों को फोन स्विच ऑफ हो गया है जबकि दो विधायक अभी तक पटना नहीं पहुंचे हैं।

Tejashwi yadav- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : PTI

पटना: राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन को झटका लगाता नजर आ रहा है क्योंकि कांग्रेस के दो विधायकों का मोबाइल स्विच ऑफ है।  वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण जिला) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास कांग्रेस के किसी नेता के सम्पर्क में नहीं हैं। इन दोनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक संपर्क नहीं पा रहा है। दोनों के मोबाइल बंद हैं। इससे महागठबंधन में अफरा-तफरी मची हुई है। 

इन दोनों विधायकों के अलावा 2 और विधायक मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह और अररिया से कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान भी अभी तक पटना नहीं पहुंचे हैं, दोनों  पटना से अभी बाहर हैं, हालांकि ये दोनों विधायक अभी पार्टी नेताओं के सम्पर्क में हैं, दोनों ने सुबह तक पटना आने का भरोसा दिया है।

पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवार

बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। चार सीटों पर एनडीए की जीत पक्की मानी जा रही है जबकि पांचवीं सीट पर कांटे की टक्कर है और महागठबंधन की ओर से भी पूरा जोर लगाया जा रहा है। इस सीट पर जेडीयू ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

AIMIM ने RJD उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया

इस बीच पटना में तेजस्वी यादव AIMIM के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए उनके आवास पहुंचे।  कुछ दिन पहले अख्तरुल ने तेजस्वी को इफ्तार में आने का निमंत्रण दिया था। इफ्तार के बाद AIMIM ने राजद उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान किया। अख्तरुल ईमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

क्या बोले तेजस्वी?

तेजस्वी यादव ने कहा कि इफ्तार में हम लोग यहां पहुंचे हैं पहले भी हम लोगों ने समर्थन मांगा था और मुझे पूरा विश्वास है कल का जो चुनाव होने जा रहा है सभी दल मिलकर बीजेपी के लोगों को परास्त करेंगे और चुनाव जीतेंगे। 

अख्तरुल ईमान ने कहा  कि आरजेडी वालों ने पहले भी गुजारिश की थी, आज तेजस्वी साहब दावते इफ्तार में आए थे, उनकी गुजारिश हुई है,  एमआईएम ने उनकी गुजारिश को कबूल किया है और हमलोग उनके हक में वोट करेंगे, रणनीति एक ही है राज्यसभा के इलेक्शन में कोई बड़ी रणनीति का मामला नहीं है, हमारे पांच MLA राजद के उम्मीदवार AD सिंह के हक में फैसला करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।