1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में राज्यसभा की जंग तेज, चुनाव से पहले JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बड़ा दावा, जानें क्या कहा?

बिहार में राज्यसभा की जंग तेज, चुनाव से पहले JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बड़ा दावा, जानें क्या कहा?

 Published : Mar 14, 2026 11:01 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 11:02 pm IST

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शनिवार को दावा किया कि राज्यसभा के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

Sanjay jhar, Nishant, Nitish- India TV Hindi
संजय झा, निशांत, नीतीश Image Source : PTI

पटना: राज्यसभा चुनाव के लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी चरम पर है। इस बीज जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शनिवार को दावा किया कि राज्यसभा के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। 

Related Stories

पांच सीट के लिए छह उम्मीदवार 

संजय झा ने यह बयान 16 मार्च को बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले दिया। बिहार में राज्यसभा की पांच सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में सत्ताधारी एनडीए से पांच और विपक्ष से एक उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी चुनाव लड़ रहे हैं।  वहीं व्यवसायी से राजनेता बने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अमरेंद्र धारी सिंह भी चुनाव में उम्मीदवार हैं। 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात

संजय झा ने पटना स्थित डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, "हमें नहीं पता कि विपक्षी नेता बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर क्या दावा कर रहे हैं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि राज्यसभा चुनाव में राजग के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।" 

विधायकों के साथ बैठक

बिहार में एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों ने चुनाव से पहले की रणनीति पर चर्चा करने के लिए अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। एक तरफ जहां बीजेपी की राज्य इकाई की कोर कमेटी की बैठक पटना स्थित पार्टी कार्यालय में हुई, वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास)ने भी अपने विधायकों की अलग बैठक बुलाई। 

उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर भी बैठक

बिहार में राज्यसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दोनों बैठकों में उपस्थित थे। शनिवार को राज्य की राजधानी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर भी ऐसी ही एक बैठक हुई। राजग के उम्मीदवार कुशवाहा, उच्च सदन में लगातार दूसरी बार चुने जाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी की राज्य इकाई की कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "यह बैठक राज्यसभा चुनाव में मतदान के बारे में नव निर्वाचित पार्टी विधायकों को सूचित करने और प्रशिक्षित करने के लिए बुलाई गई थी।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।