1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "चोरों को हटाएं, बीजेपी को भगाएं, और हमें जिताएं", वोटर अधिकार यात्रा पर बोले लालू प्रसाद यादव

"चोरों को हटाएं, बीजेपी को भगाएं, और हमें जिताएं", वोटर अधिकार यात्रा पर बोले लालू प्रसाद यादव

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 17, 2025 03:49 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 04:03 pm IST

वोटर अधिकार यात्रा पर लालू प्रसाद यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी को जमकर घेरा है और कहा है कि किसी भी कीमत पर चोर बीजेपी को सत्ता में मत आने दीजिए।

Lalu Prasad Yadav- India TV Hindi
सासाराम में बोले लालू प्रसाद यादव Image Source : ANI

सासाराम: वोटर अधिकार यात्रा को लेकर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सासाराम में बयान दिया है। उन्होंने कहा, "चोरों को हटाएं, बीजेपी को भगाएं, और हमें जिताएं। किसी भी कीमत पर चोर बीजेपी को सत्ता में मत आने दीजिए।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और आप सभी एक हो जाएं, इन्हें उखाड़कर फेंक दें। लोकतंत्र बचाएं।"

इस यात्रा का समर्थन करें: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बिहार लोकशाही की जन्मभूमि है। राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हो रही है। यह यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों से होकर 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका समापन 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। तेजस्वी यादव और तमाम नेता इसमें हिस्सा लेंगे। आप अपने हित में, देश हित में, संविधान बचाने के लिए की जा रही इस यात्रा का समर्थन करें।"

कर्नाटक में एक विधानसभा में एक लाख से अधिक वोट चुराए गए थे: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "जब हमने जांच की, सभी रिकॉर्ड निकाले गए, तो हमें पता चला कि कर्नाटक में एक विधानसभा में एक लाख से अधिक वोट चुराए गए थे और इन वोटों के कारण, भाजपा ने कर्नाटक में लोकसभा सीट जीती। जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा, तो चुनाव आयोग ने हमसे हलफनामा मांगा। भाजपा के लोगों से हलफनामा नहीं मांगा जाता है। यह उनका(चुनाव आयोग) डेटा है, उनके आंकड़े हैं लेकिन वे मुझसे हलफनामा मांग रहे हैं। हमने उनसे सीसीटीवी फुटेज मांगी लेकिन उन्होंने मना कर दिया।"

राहुल गांधी ने कहा, "यह संविधान बचाने की लड़ाई है। पूरे भारत में RSS और भाजपा संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी और भाजपा हर चुनाव जीतते हैं। लोकसभा में, हमारा गठबंधन महाराष्ट्र में जीतता है, और 4 महीने बाद, उसी महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन जीतता है। जब हमने थोड़ी जांच की, तो हमें पता चला कि लोकसभा चुनाव के बाद, चुनाव आयोग ने जादुई रूप से महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए मतदाता बनाए। लोकसभा और विधानसभा में 1 करोड़ मतदाताओं का अंतर था। जहां भी ये नए मतदाता आते हैं, भाजपा वहां जीतती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।