1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में स्कूल की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 3 घायल

बिहार में स्कूल की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 3 घायल

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Mar 08, 2021 06:53 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 06:55 pm IST

बिहार के खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना इलाके के चंडी टोला में स्कूल की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।

School wall collapse in Khagaria district, several workers dead and injured- India TV Hindi
बिहार के खगड़िया जिले में स्कूल की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।  Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार के खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना इलाके के चंडी टोला में स्कूल की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चंडी टोला प्राथमिक विद्यालय के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले के निर्माण को लेकर ही जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान स्कूल की दीवार गिर गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर वरिय पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मिली जानकारी अनुसार स्कूल का बीते दिनों ही सरकार की तरफ घेराबंदी कराया गया था।

इधर, बाउंड्री वाल के बगल से ही सरकारी योजना के तहत नाले की खुदाई का काम किया जा रहा था। लगभग 10-13 मजदूर इस काम में लगे हुए थे। इसी दौरान जब आज करीब 3 से 4 फ़ीट तक खुदाई कर दी गयी तो बाउंडरी वाल जिसे बिना पिलर के बनाया गया था, वह वह एकाएक भरभराकर कर गिर गया।

दीवार गिरने की वजह से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन घायल हैं। घायलों में एक कि स्थिति नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से आज मजदूरों की जान गई है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।